फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Suzuki S-Cross facelift: Launching Date, Price and Booking details

इस तारीख को लॉन्च होगी मारुति सुजुकी S-Cross फेसलिफ्ट, 11 हजार रुपए देकर कीजिए बुकिंग

Wed, 06 Sep 2017 11:21 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 06 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross facelift: Launching Date, Price and Booking details
भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने भारत में S-Cross facelift कार की लॉन्चिंग डेट जारी कर दी है। कार को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा और भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि कंपनी इस कार को दिवाली के आस-पास लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी पहले ही इसे बाजार में लाने जा रही है।
विज्ञापन


पढ़े : 'बुलेट' में ये बदलाव करने जा रही Royal Enfield, अब ऐसा होगा नया लुक
विज्ञापन


नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को भी मारुति की प्रीमियम डीलरशिप चेन - नेक्सा के जरिए बेचा जाएगा। 

कार का इंजन और बुकिंग डीटेल

Maruti Suzuki S-Cross facelift: Launching Date, Price and Booking details
Maruti Suzuki S-Cross facelift
इस कार की आधिकारिक बुकिंग थोड़े समय बाद शुरू होगी, लेकिन कुछ नेक्सा शोरुम कार की प्रीबुकिंग की सुविधा दे रहे हैं। नेक्सा शोरूम पर 11 हजार रुपए की रिफंडेबल राशि जमा करके बुकिंग की जा सकती है। 

इंजन की बात करें तो 1.3 लीटर DDIS और 1.6 लीटर DDIS इंजन दिया होगा। वर्तमान मॉडल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं, नए मॉडल में 1.3 लीटर वैरिएंट को 6-स्पीड मैनुअल और 1.6 लीटर डीजल इंजन को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। 

कार के अन्य फीचर्स

Maruti Suzuki S-Cross facelift: Launching Date, Price and Booking details
s-cross
2017 मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को नए डिजाइन और स्टाइल के अलावा नए फीचर्स के साथ लाया जाएगा। कार में नया क्रोम ग्रिल और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें नए एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी एलॉय व्हील, नए ग्रिल दिए होंगे। 

कार में नया इंटीरियर, रिडिजाइन डैशबोर्ड, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाला नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से कार में डुअल एयरबैग्स और ABS दिया गया होगा। अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो कार में कीलैस एंट्री, पुश स्टार्ट व स्टॉप, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा भी दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed