फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Suzuki launches the CNG variant of Celerio

मारुति ने उतारा सेलेरियो सीएनजी वर्जन, माइलेज और बेहतर

Wed, 21 May 2014 08:33 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki launches the CNG variant of Celerio

मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय ऑटोमैटिक कार सेलेरियो का सीएनजी वर्जन बाजार में उतारा है। इसकी कीमत दिल्ली में 4.68 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।

विज्ञापन


सेलेरियो के सीएनजी मॉडल को 'सेलेरियो ग्रीन' नाम से बाजार में उतारा है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.0 लीटर केनेक्स्ट इंजन, 68पीएस का पावर, 90 एनएम का टॉर्क मिलेगा, लेकिन सीएनजी पर शिफ्ट करने पर पावर 58पीएस का हो जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि सेलेरियो ग्रीन 31.79 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी, जबकि इसके पेट्रोल मॉडल का माइलेज 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।

अलग-अलग वैरियंट के दाम

Maruti Suzuki launches the CNG variant of Celerio

मारुति सुजुकी की सेलेरियो छोटी कारों में चर्चित कार है, कंपनी ने ऑटोमै‌टिक सेलेरियो कुछ समय पहले भी भारतीय बाजार में उतारा है।

ऐसा पहली बार है जब किसी कार के ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एएमटी) वैरियंट को मैन्युअल में मुकाबले अधिक पसंद किया जा रहा है।

कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें कम करने की घोषणा की है। इसमें सेलेरियो भी शामिल है। सेलेरियो के अलग-अलग वैरियंट की कीमत- एलएक्सआई वैरियंट की कीमत 3.76 लाख रुपए, जो पहले 3.9 लाख रुपए थी।

एएमटी एलएक्सआई वैरियंट की कीमत 4.29 लाख से घटाकर 4.14 लाख रुपए और एएमटी वीएक्सआई वैरियंट की कीमत 4.59 लाख से कम कर 4.43 लाख रुपए की गई है।

भारत की ये पहली कार है, जिसमें ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एएमटी) फीचर दिया गया है। इसके बाद भी इसका माइलेज सेलेरियो के मैन्युअल वैरियंट के बराबर 23.1 किमी प्रति लीटर का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed