फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti suzuki launches ritz automatic

मारुति सुजुकी ने लांच की रिट्ज ऑटोमेटिक

Sat, 05 Jan 2013 12:38 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Sat, 05 Jan 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki launches ritz automatic

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार रिट्ज ऑटोमेटिक को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी ने रिट्ज AT की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 6.15 लाख रुपये रखी है, राजधानी में इसका ऑन रोड प्राइज 6.46 लाख रुपये होगा। हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि अभी बाजार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम वाली रिट्ज ऑटोमेटिक Vxi का पेट्रोल वेरिएंट ही मिलेगा। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में रिट्ज मारुति की तीसरी कार होगी।

विज्ञापन


रिट्ज ऑटोमेटिक देखने में सितंबर 2012 में पेश किए गए रिट्ज के नए अवतार जैसी है। नई रिट्ज AT में मारुति की ए-स्टार और स्विफ्ट डिजायर की तरह 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स है। बाजार में ऑटोमेटिक वर्जन में इसी सेग्मेंट में हुंडइ i10 और होंडा ब्रीयो पहले से ही मौजूद है। हालांकि रिट्ज की कीमत दोनों के मुकाबले काफी ज्यादा है। यदि रिट्ज AT, हुंडइ i10 और होंडा ब्रीयो की तुलना की जाए तो ब्रीयो ज्यादा आधुनिक कार है।
विज्ञापन




ब्रीयो में अन्य दोनों कारों के मुकाबले एडवांस ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम है, साथ ही माइलेज भी बेहतर है। इसमें 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स है। ब्रीयो AT की नई दिल्ली में एक्स-शोरुम कीमत 5.74 लाख रुपये है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि रिट्ज AT बाजार में पकड़ बनाने में कहां तक कामयाब होती है। मारुति के नाम पर ही रिट्ज दूसरी कारों को टक्कर दे सकती है। रिट्ज AT में मौजूदा कार की ही तरह 1.2 लीटर का के- सीरीज इंजन और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


maruti suzuki launches ritz automatic


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed