{"_id":"f1e086e8-8635-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"maruti-suzuki-launches-estilo-limited-edition-estilo-nlive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टिलो का लिमिडेड एडिशन 'एस्टिलो एनलाइव'","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
एस्टिलो का लिमिडेड एडिशन 'एस्टिलो एनलाइव'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Mar 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार बाजार में चल रही सुस्ती के बीच कार निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने का कोई भी मौका चूकना नहीं चाहती। इसके लिए कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल का नया अवतार पेश करने के साथ ही लिमिटेड एडिशन भी लांच कर रही है। अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी हैचबैक कार एस्टिलो का लिमिटेड एडिशन 'एस्टिलो एनलाइव' को उतारा है।
विज्ञापन
मारुति ने एस्टिलो एनलाइव की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.92 लाख रुपये तय की है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) मनोहर भट्ट ने बताया कि सुस्त घरेलू कार बाजार में तेजी लाने के उद्देश्य से मारुति ने एस्टिलो का सीमित एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इसमें 14 नए फीचर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार के नए फीचर को उपलब्ध कराने के लिए आए 23 हजार के खर्च में ग्राहकों को भारी राहत दी जा रही है और केवल 15 हजार रुपये में ही उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। एस्टिलो एनलाइव में हल्के वजन वाले 998cc वाला K10B पेट्रोल इंजन लगा हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी 70ps क्षमता और 90Nm टॉर्क है, इसके साथ ही यह कार 19 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी।
विज्ञापन