फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti suzuki increase car prices from today

महंगा हुआ मारुति की कारें खरीदना

Thu, 17 Jan 2013 10:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 17 Jan 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki increase car prices from today

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की कारें महंगी हो गई है। कंपनी ने बुधवार से अपनी सभी कारों की कीमतों में 20 हजार रुपये तक के इजाफा की घोषणा की है। मारुति ने दिसंबर माह में ही कीमतों में एक से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की बात कही थी।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी के सीईओ (मार्केटिंग व सेल्स) मयंक पारीख ने बताया कि कच्चे माल की लागत में बढोतरी और मुद्रा की कीमत में उतार-चढ़ाव आने से कंपनी के मार्जिन पर पड़ते दबाव के चलते गाड़ियों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। कंपनी देश में इंट्री लेवल कार मारुति 800 से लेकर इम्पोर्टिड किजाशी की बिक्री करती है। मारुति 800 की एक्स शोरूम कीमत 2.09 लाख है, वहीं किजाशी की 17.52 लाख है।
विज्ञापन


साल 2012 की दूसरी वित्तीय तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5.41 फीसदी घटकर 227.45 करोड़ रुपये रह गया था। इसके पीछे मानेसर प्लांट में हुई हिंसा, बिक्री में गिरावट और मुद्रा में उतार-चढ़ाव की वजह रही है। मारुति के अलावा अन्य कार कंपनियां भी नए साल में अपनी कीमतों में वृद्धि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed