आ गई मारुति की 7 सीटर कार, कीमत 5.99 लाख रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी इंतजार कराने के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी एमपीवी अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन इडिंयन ऑटो मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपए रखी गई है। गौरतलब है कि मारुति ने इसी साल 20 अगस्त को हुए गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में अपडेट अर्टिगा की पहली झलक दिखाई थी।
अपने सेगमेंट में अर्टिगा की सीधी टक्कर टोयोटा इनोवा, रेनो लॉजी, होंडा मोबिलियो और निसान टेरानो से होगी। मारुति ने अधिक प्रतियोगी बनाने के लिए नई अर्टिगा के एक्सटीरियर-इंटीरियर पर काफी मेहनत की है जो पहली ही बार में साफ नजर आती है।
2015-अर्टिगा को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है लेकिन मिड-हाईब्रिड टेकनोलॉजी (एसएचवीएस) का इस्तेमाल केवल डीजल वेरिएंट में ही किया गया है, जिसे हम मारुति की प्रीमियम सेडान सियाज के हाईब्रिड वर्जन में पहले ही देख चुके हैं। इस तकनीक से माइलेज में 2 किमी प्रति लीटर का फायदा होगा।
फीचर्स
इसके अलावा, 7-इंच स्पार्टप्ले इंफोटेन्मेंट सिस्टम, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, कीलैस एंट्री, ब्रेक एनर्जी रेगेनेरशन, नई अपोस्ट्ररी के साथ 60:40 के रेशो में थर्ड सीट स्प्लिट जैसे एडवांस फंक्शन भी दिए गए हैं।
पावर स्पेशिफिकेशन की बात करें तो इसके डीजल वेरिएंट में 1.3-लीटर डीडीआईएस200 (DDiS200) इंजन दिया गया है जो 90पीएस पावर और 200एनएम टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 1.2-लीटर के14बी (K14B) पेट्रोल इंजन 95 पीएस पावर के साथ 130एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।
इसके दोनों वेरिएंट में 5-स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स दिए गए हैं, वहीं कुछ समय बाद सीवीटी (CVT) ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की भी पेशकश की जा सकती है।
2015-मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमतें
पेट्रोल वेरिएंट (एक्सशोरूम, दिल्ली)
वेरिएंट----------------------------कीमत
एलएक्सआई----------------------------5,99,907 रुपए
एलएक्सआई (ओ)----------------------------6,35,339 रुपए
वीएक्सआई----------------------------7,26,257 रुपए
जेडएक्सआई----------------------------7,85,561 रुपए
जेडएक्सआई प्लस----------------------------8,42,561 रुपए
वीएक्सआई एटी----------------------------8,26,257 रुपए
डीजल वेरिएंट (एक्सशोरूम, दिल्ली)
वेरिएंट----------------------------कीमत
स्मार्ट हाईब्रिड एलडीआई----------------------------7,55,826 रुपए
स्मार्ट हाईब्रिड एलडीआई (ओ)----------------------------7,62,778 रुपए
स्मार्ट हाईब्रिड वीडीआई----------------------------8,26,300 रुपए
स्मार्ट हाईब्रिड जेडडीआई----------------------------8,82,540 रुपए
स्मार्ट हाईब्रिड जेडडीआई प्लस----------------------------9,25,35 रुपए