{"_id":"5a2670904f1c1b74698bfec9","slug":"maruti-suzuki-confirmed-launching-of-swift-sport-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swift Sport का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने की ये बड़ी घोषणा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
Swift Sport का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने की ये बड़ी घोषणा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
2017 Suzuki Swift Sport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी स्विफ्ट कार की तीसरी जेनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। हालांकि भारतीय ग्राहकों के लिए एक और खुशखबरी है। एनडीटीवी के मुताबिक, तीसरी जेनरेशन वाली स्विफ्ट के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी Swift Sport कार को भी भारत में लॉन्च करने की बात कही है। इस कार का भारतीय ग्राहक बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ें: आ गई दुनिया की सबसे तेज रफ्तार SUV कार Lamborghini Urus
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पहले नई स्विफ्ट कार का साधारण पेट्रोल और डीजल वैरिएंट उतारेगी। इसके बाद स्विफ्ट स्पोर्ट और सबसे बाद में इसका हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया जाएगा। स्विफ्ट स्पोर्ट फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश की जाएगी।

ऐसे हैं कार के फीचर्स
2018 Suzuki Swift Sport
मारुति सुजुकी इस कार को टोक्यो मोटर शो 2017 में पेश किया था। सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट 2017 में कंपनी ने 1.4-लीटर, चार सिलिंडर बूस्टरजेट इंजन दिया है, जो 140 PS की पावर और 230 NM का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहक अपनी सुविधानुसार कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।
वजन की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार में 970 किग्रा. वजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार में 990 किलोग्राम वजन है। इस तरह यह वर्तमान मॉडल से 90 किग्रा तक हल्की है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली 2017 स्विफ्ट स्पोर्ट 16.4 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली 16.2 kmpl का माइलेज देती है।