{"_id":"59cc9124227d513e4a8b45c8","slug":"maruti-suzuki-celerio-x-a-cross-hatchback-car-will-launch-on-4-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसओवर लुक में आने वाली है Maruti Suzuki Celerio X, अगले हफ्ते होगी लॉन्च","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
क्रॉसओवर लुक में आने वाली है Maruti Suzuki Celerio X, अगले हफ्ते होगी लॉन्च
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी अपनी कम बजट वाली हैचबैक कार Celerio में बड़ी अपडेट करने जा रही है। कंपनी इसे हैचबैक से क्रॉसओवर बनाने जा रही है। यह क्रॉस-हैचबैक सेग्मेंट की कार होगी, जहां इसे सीधी टक्कर देने वाली कोई कार नहीं होगी। इसका नाम Celerio X होगा, जो 4 अक्टूबर यानी अगले हफ्ते लॉन्च हो सकती है।
पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए लॉन्चिंग के बाद से ही सेलेरियो बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है। इसे साल 2014 में लॉन्च किया गया था। यह मारुति की पहली कार थी जो ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) टेक्नोलॉजी के साथ आई थी। यह वजह थी कि ग्राहकों ने इसे खासा पसंद किया था।

क्रॉस-हैचबैक सेग्मेंट में आती हैं ये भी कारें
celerio limited edition
अभी तक भारतीय ऑटो बाजार में हुंडई आई20 एक्टिव, फिएट Avventura और टोयोटा इटियास क्रास जैसी कारें क्रॉस-हैचबैक सेग्मेंट में आती हैं। हालांकि सेलेरियो एक्स के लिए खास बात रहेगी कि ये सभी कारें सेलेरियो के मुकाबले महंगी हैं। सेलेरियो X में कंपनी ने प्लास्टिक कवरिंग का इस्तेमाल किया है। कार में नए बंपर और व्हील दिए जाएंगे। वैसे तो भारतीय कार ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा सेग्मेंट हैचबैक रहा है, लेकिन रेनो क्विड ने दिखाया कि किस तरह एसयूवी लुक देने वाली क्रॉसओवर को भी लोग खासा प्यार देते हैं।
बतातें चले की कार में किसी प्रकार का मकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा। इंजन के लिहाज से देखें तो वर्तमान सेलेरियो 998cc पेट्रोल और 800cc डीजल इंजन के साथ आती है। डीजल वैरिएंट के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट के साथ मिलता है। कार का पेट्रोल वैरिएंट 27.6km/l का माइलेज देता है, जबकि डीजल वैरिएंट 23.1km/l का माइलेज देता है। कार की कीमत 4.39 से 5.56 लाख रुपए (एक्स-शोरुम, दिल्ली) है।