फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Suzuki Celerio Sales Cross 1 Lac Milestone

मारुति सेलेरियो ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, सबसे सस्ती डीजल कार है यह कमाल

Sat, 11 Jul 2015 08:18 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio Sales Cross 1 Lac Milestone

पिछले साल 2014 में ऑटो एक्सपो में लॉन्च की गई मारुति सेलेरियो ने बिक्री के मामले में देश में 1,00000 का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने सेलेरियो को एएमटी (ऑटोमेटेड-मैन्युअल ट्रांसमिशन) वेरिएंट में लॉन्च किया था, जो उस समय सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार थी। पिछले महीने कंपनी ने सेलेरियो का डीजल वेरिएंट भी पेश किया है।

विज्ञापन


छोटी डीजल कार मारुति सुजुकी सेलेरियो की शुरुआती कीमत 4.65 रुपए है। कंपनी ने इसको सेलेरियो डीडीआईएस125 (Celerio DDiS125) के नाम से उतारा है। यह भारत की अब तक की सबसे छोटी और सबसे सस्ती डीजल कार है।
विज्ञापन


यह कार मारुति सुजुकी के नए 793सीसी डीजल इंजन के साथ है। मारुति सेलेरियो पहली ऐसी हैचबैक कार होगी जो इस इंजन पर दौड़ेगी। 793सीसी इंजन के साथ मारुति सेलेरियो डीजल 3,500 आरपीएम पर 47.6 बीएचपी पावर और 2,000 आरपीएम पर 125 एनएम अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वेरिएंट कीमतें और माइलेज

Maruti Suzuki Celerio Sales Cross 1 Lac Milestone

मारुति सेलेरियो डीजल अपने पेट्रोल वेरिएंट से 70 किग्रा अधिक वजनदार है। मारुति सेलेरियो डीजल कार का माइलेज 27.62 किलोमीटर प्रति लीटर है।

सेलेरियो के सीएनजी मॉडल को 'सेलेरियो ग्रीन' नाम से बाजार में उतारा है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.0 लीटर केनेक्स्ट इंजन, 68पीएस का पावर, 90 एनएम का टॉर्क मिलेगा, लेकिन सीएनजी पर शिफ्ट करने पर पावर 58पीएस का हो जाएगा। मारुति सुजुकी की सेलेरियो छोटी कारों में चर्चित कार है, कंपनी ने पिछले साल इसको ऑटोमै‌टिक वजर्न के साथ उतारा है।

सेलेरियो के अलग-अलग वेरियंट की कीमत- एलएक्सआई वैरियंट की कीमत 3.76 लाख रुपए, जो पहले 3.9 लाख रुपए थी। एएमटी एलएक्सआई वैरियंट की कीमत 4.29 लाख से घटाकर 4.14 लाख रुपए और एएमटी वीएक्सआई वैरियंट की कीमत 4.59 लाख से कम कर 4.43 लाख रुपए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed