फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Suzuki Celerio launched with new Updates at Price 4.15 lakh

नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Celerio, कीमत 4.15 लाख से शुरू

Fri, 06 Oct 2017 10:09 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 06 Oct 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio launched with new Updates at Price 4.15 lakh
Updated Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
फेस्टिव सीजन को देखते हुए मारुति सुजुकी ने अपनी हैचबैक Celerio को अपडेट के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 4.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। बता दें कि मारुति सुजुकी सेलेरियो कंपनी का पहला मॉडल था जो ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ लॉन्च किया गया था। 2014 में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी इसकी 3 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। 
विज्ञापन

ये है हर वैरिएंट की कीमत

Maruti Suzuki Celerio launched with new Updates at Price 4.15 lakh
जनवरी 2017 से डीलर्स के पास सेलेरियो डीजल का स्‍टॉक आना बंद हो चुका है।
वैरिएंट  फ्यूल टाइप ट्रांसमिशन  कीमत
Lxi पेट्रोल मैनुअल 4,15,273 रुपए
Lxi (O) पेट्रोल मैनुअल 4,29,289 रुपए
Vxi पेट्रोल मैनुअल 4,48,418 रुपए
Vxi पेट्रोल ऑटो 4,91,418 रुपए
Vxi (O) पेट्रोल मैनुअल 4,63,908 रुपए
Vxi (O) पेट्रोल ऑटो 5,06,908 रुपए
Zxi पेट्रोल मैनुअल 4,73,934 रुपए
Zxi पेट्रोल ऑटो 5,16,934 रुपए
Zxi (Opt) पेट्रोल मैनुअल 5,22,043 रुपए
Zxi (O) पेट्रोल ऑटो 5,34,043 रुपए
Vxi सीएनजी मैनुअल 5,10,438 रुपए
Vxi (O) सीएनजी मैनुअल 5,25,577 रुपए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार के फीचर्स

Maruti Suzuki Celerio launched with new Updates at Price 4.15 lakh
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
अपडेट की बात करें तो नई कार में मैश ग्रिल, एडिशनल क्रोम डीटेल, रिडिजाइन फॉग लैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ बंपर को अपडेट किया गया है, साथ ही केबिन को नया कलर और नई सीट दी गई हैं। अपडेटेड सेलेरियो में सीट बेल्ट रिमाइंडर और ड्राइवर साइड का एयरबैग सभी मॉडल के साथ दिया जाएगा। हालांकि पैसेंजर एयरबैग और ABS  जैसे फीचर्स विकल्प के रूप में ही उपलब्ध होंगे। 

पढ़ें: कार या बाइक हो गई चोरी तो सबसे पहले करें ये 5 काम, मिल सकती है वापस

इंजन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार में 998 सीसी का K10 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 67 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, हालांकि AGS (ऑटो-गियर शिफ्ट) को एक विकल्प के रूप में दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed