फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti sales decline hyundai sales up

कार बिक्री में हुंडइ मस्त, मारुति सुस्त

Mon, 04 Feb 2013 11:21 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 04 Feb 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
maruti sales decline hyundai sales up

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में जनवरी माह के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ हुंडइ, महिंद्रा और रेनो की बिक्री में इजाफा हुआ। मारुति के अलावा फोर्ड और टोयोटा की बिक्री में भी सुस्ती दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मारुति की बिक्री 1 फीसदी गिरी
मारुति सुजुकी इंडिया की जनवरी 2013 में कुल बिक्री 1.06 फीसदी गिरकर 1,14,205 इकाई रह गई। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 1,15,433 वाहनों की बिक्री की थी। मारुति की घरेलू बिक्री इस साल जनवरी में 1.96 फीसदी बढ़कर 1,03,026 हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,01,047 इकाई रही थी। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी का निर्यात 22.29 फीसदी की गिरावट के साथ 11,179 वाहन रह गया।
विज्ञापन


हुंडइ मोटर का आंकड़ा बढ़ा
हुंडइ मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआइएल) की जनवरी 2013 में कुल बिक्री 4.25 फीसदी बढ़कर 52,024 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने जनवरी 2012 में 49,901 गाड़ियां बेची थीं। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 1.19 प्रतिशत बढ़कर 34,302 यूनिट हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 33,900 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का निर्यात 10.76 फीसदी की उछाल के साथ 17,222 यूनिट पर पहुंच गया। 2012 जनवरी में कंपने ने 16,001 वाहनों का निर्यात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा का रुख भी सकारात्मक
महिंद्रा एंड महिंद्रा की जनवरी 2013 में कुल बिक्री 10.70 फीसदी बढ़कर 49,503 पर पहुंच गई। कंपनी ने जनवरी 2012 में 44,718 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 15.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 47,841 पर पहुंच गई, जो 2012 जनवरी में 41,369 यूनिट रही थी। कंपनी के यात्री कारों की कुल बिक्री जनवरी 2012 के 19,975 यूनिट से बढ़कर जनवरी 2013 में 26,555 हो गई।

रेनो इंडिया की बिक्री पांच गुना बढ़ी
रेनो इंडिया की बिक्री इस साल जनवरी में पांच गुने से अधिक बढ़कर 4,914 यूनिट पर पहुंच गई है। जनवरी 2012 में कंपनी ने कुल 885 वाहनों की बिक्री की थी, वहीं इस साल जनवरी में एसयूवी डस्टर की बिक्री 3,554, सेडान स्काला की 812, कॉम्पैक्ट कार कार पल्स की 403, सेडान फ्लूएंस की 108 और एसयूवी कोलिऑस की बिक्री 37 यूनिट रही।

फोर्ड की बिक्री में भारी गिरावट
फोर्ड इंडिया की कुल बिक्री इस साल जनवरी में 34.05 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 7,115 यूनिट रह गई। कंपनी
ने गत वर्ष की समान अवधि में 10,789 कारों की बिक्री की थी। फोर्ड इंडिया की घरेलू बिक्री भी जनवरी 2013 में 33.65 फीसदी गिरकर 6,062 इकाई रह गई, जो पिछले साल जनवरी में 9,137 थी। दिसंबर 2012 के 1,652 कारों के निर्यात के मुकाबले फोर्ड ने जनवरी में 1,053 गाड़ियों का निर्यात किया।


टोयोटा की बिक्री 23 फीसदी गिरी
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की इस साल जनवरी में घरेलू कार बिक्री 23.37 फीसदी गिरकर 13,329 कारों की रह गई है। गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी के 17,395 वाहनों की बिक्री हुई थी। समीक्षाधीन माह के दौरान कंपनी ने 1,791 गाड़ियों का निर्यात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed