फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti S-Cross Official Booking Starts at Rs 11,000

मारुति एस-क्रॉस की बुकिंग शुरू, 11.3 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

Thu, 09 Jul 2015 01:39 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
Maruti S-Cross Official Booking Starts at Rs 11,000

क्रॉसोवर्स/कॉम्पेक्ट एसयूवी लगातार सुर्खियों में बना हुई है। कार कंपनी यह मौका बिल्कुल गवाना नहीं चाहती हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी अगस्त माह के पहले सप्ताह में भारत के पहले प्रीमियम क्रॉसओवर मॉडल एस-क्रॉस को बाजार में उतारने जा रही है।

विज्ञापन


देश भर के मारुति डीलर्स ने एस-क्रॉस की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। 11, 000 रुपए से मारुति एस-क्रॉस की बुकिंग की जा रही है। अपनी डिजाइन से लेकर गाड़ी की ग्रिपिंग तक में प्रीमियम अहसास कराने वाली एस-क्रॉस की कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


एस-क्रॉस को मारुति डीडीआईएस 320 डीजल इंजन व डीडीआईएस 200 में लाने जा रही है। इसका पेट्रोल वर्जन नहीं होगा।

नए फीचर्स के साथ

Maruti S-Cross Official Booking Starts at Rs 11,000

सबसे बड़ी बात है कि एस-क्रॉस की खरीदारी को भी प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी अब अपना खास शोरूम नेक्सा लांच करने जा रही है। एस-क्रॉस की बिक्री सिर्फ नेक्सा शोरूम से होगी और इस शोरूम से मारुति की अन्य कारें नहीं बेची जाएंगी।

एस-क्रॉस को बनाने में कंपनी ने 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस प्रीमियम वाहन की खासियत है कि इसमें क्रूज कंट्रोल, बारिश होने पर अपने आप वाइपर का चलना, व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो आईआरवीएम, अपने आप एडस्ट होने वाली क्लच और रिवर्स गियर केबारे में सामने की स्क्रीन पर जानकारी मिलती है।

6 गियर वाली इस कार को स्टार्ट करने के लिए क्लच और बटन का इस्तेमाल करना है। 11.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़े वाली एस-क्रॉस में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोनों तरफ एयरबैग दिए गए हैं।

सॉलिड स्ट्रक्चर वाली एस-क्रॉस की सीट क्वालिटी लेदर से बनाई गई है, ताकि बैठने व चलाने वालों को प्रीमियम सीट का अहसास हो। कार में प्रीमियम एचआईडी हेडलैंप्स व एलईडी पोजीशन लैंप के साथ स्टायलिश फ्रंट फॉग लैंप दिया गया। हालांकि एस-क्रॉस को बगल या पीछे से देखने पर यह कुछ-कुछ डस्टर व आई-20 की हल्की झलक देती है। एस-क्रॉस में प्रीमियम सेगमेंट की तहत जगह (स्पेस) की थोड़ी कमी दिखती है।

फ्रंट साइड इंटीरियर

Maruti S-Cross Official Booking Starts at Rs 11,000

ड्राइविंग सीट के पास पैर रखने की जगह कम है अगर ड्राइविंग सीट को पीछ करते हैं तो पीछे बैठने वालों को पैर रखने की कम जगह मिलती है। वैसे ही सिर और छत के बीच कम गैप है। अगर कोई छह फीट का व्यक्ति कार में बैठता है तो उसे थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हो सकती है।

यह अलग बात है कि ड्राइविंग के दौरान आपको कार केअंदर ड्राइव का अहसास नहीं होगा। 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर भी गाड़ी पूरी तरह से सड़क से चिपकी रहती है।

एस-क्रॉस में अंदर फ्रंट साइड निश्चित रूप से प्रीमियम लुक देता है। आपके स्मार्ट फोन को जोड़ने की सुविधा केसाथ आप नेविगेशन कर सकते है और वॉयस कंट्रोल के माध्यम से अपना कमांड भी दे सकते हैं। इस कार की बिक्री के लिए मारुति सुजुकी अगले मार्च तक देश के 30 बड़े शहरों में 100 नेक्सा शोरूम खोलने जा रही है।

नेक्सा शोरूम पूरी तरह से डिजिटल होगा और कार बेचने से लेकर उसके मालिक को सर्विसिंग से लेकर उसके इंश्योरेंस की याद दिलाएगा।

ने तक का ध्यान नेक्सा में काम करने वाले रिलेशनशिप मैनेजर रखेंगे। कुल मिलाकर एस-क्रॉस और नेक्सा ऑटो बाजार में एक असाधारण अहसास के साथ असाधारण शुरुआत करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed