फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti recall 33,098 alto car

मारुति ने किया 33,098 ऑल्टो कारों का रिकॉल

Tue, 10 Mar 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Mar 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
maruti recall 33,098 alto car

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 33,098 ऑल्टो कारों को रिकॉल करने का फैसला किया है। कंपनी ने इन कारों के दाहिने तरफ के दरवाजे की लैच असेंबली (चिटकनी की फिटिंग) की जांच व उसे ठीक करने के लिए इन कारों को रिकॉल किया है यानी ठीक करने के लिए वापस बुलाया है।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक 8 दिसंबर, 2014 से 18 फरवरी, 2015 के बीच बनी कारों को वापस बुलाने के लिए मारुति कार डीलर ग्राहक से संपर्क करेंगे। इन कारों में ऑल्टो 800 व ऑल्टो के10 दोनों ही शामिल हैं। ऑल्टो 800 की 19,780 यूनिट को वापस बुलाया जाना है तो ऑल्टो के10 की 13,318 यूनिटें वापस बुलाई गई है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 69,555 कारों को वायरिंग मामले की वजह से वापस बुलाने का फैसला किया था। इनमें स्विफ्ट, डिजायर व रित्ज जैसे मॉडल की कारें शामिल थीं।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक ऑल्टो कार रखने वाले उपभोक्ता मारुति की वेबसाइट पर जाकर अपनी कार का चेसिस नंबर डालकर इस बात का पता ला सकते हैं कि उनकी कार वापस बुलाने की सूची में शामिल है या नहीं। चेसिस नंबर कार के आईडी प्लेट के साथ कार खरीदारी की रसीद पर भी अंकित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कंपनी ने इन कारों की जांच के लिए वापस बुलाने का फैसला किया है।

कंपनी के मुताबिक अगर दाहिने तरफ का दरवाजा पूर्ण रूप से बंद होता है तो कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन दरवाजे की चिटकनी आधा बंद है तो अंदर से दबाव पड़ने पर दरवाजा खुल सकता है। ऐसे में ग्राहकों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए जरूरत पड़ने पर चिटकनी को बदलने या उसे ठीक करने का काम मुफ्त में किया जाएगा। ग्राहक अपने पास के मारुति डीलर से संपर्क करके भी अपनी कार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed