फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Ciaz Hybrid to be Launched Post Independence Day

15 अगस्त को मारुति दे सकती है नया तोहफा

Tue, 11 Aug 2015 01:49 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
Maruti Ciaz Hybrid to be Launched Post Independence Day

मारुति अपनी सेडान कार सियाज (Ciaz) का हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी स्वतंत्रता दिवस पर नई कार लॉन्च कर सकती है। हालांकि तारीख की अभी कोई पुष्टि नहीं गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 15 अगस्त के बाद एक सप्ताह के भीतर मारुति सियाज हाइब्रिड लॉन्च हो सकती है।

विज्ञापन


सियाज हाइब्रिड वेरिएंट सियाज डीजल वेरिएंट की जगह ले सकता है, हालांकि पेट्रोल वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सियाज हाइब्रिड कार पिछले वेरिएंट की तरह 1.3-लीटर मल्टीजेट इंजन पर आधारित है लेकिन इस बार में एसएचवीएस (Smart Hybrid Vehicle by Suzuki) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


इसमें लिथियम इऑन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो इंजन स्टार्ट/स्पॉट के लिए बेहतर पावर के साथ अतिरिक्त टॉर्क जेनरेट करने में भी मदद करती है। इसलिए इसका माइलेज पहले से बेहतर (28-30 किलोमीटर प्रति लीटर) होने की उम्मीद है। पिछले वेरिएंट का माइलेज 26 किलोमीटर प्रति लीटर है। मारुति सियाज हाइब्रिड (hybrid Ciaz)  की कीमत पिछले वेरिएंट से 75,000 से 1.2 लाख रुपए तक ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सियाज: कीमत और फीचर्स

Maruti Ciaz Hybrid to be Launched Post Independence Day

कंपनी ने सियाज में नई टेललाइट का इस्तेमाल किया है जो होंडा सिटी से मिलती-‌जुलती है। मारुति ने इसके इंटीरियर में डुअल ट्यून का इस्तेमाल किया है।

मारुति सियाज के टॉप मॉडल में ऑटोमैटिक एयर कंडीशन की सुविधा दी गई है।

1.3 डीजल इंजन 89बीएचपी पावर और 200एनएम टॉर्क पैदा करता है जबकि 1.4 लीटर के 108 पेट्रोल इंजन 91.18 बीएचपी पावर और 130 एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

पेट्रोल सियाज कार की शुरूआती रेंज 6,99,000 लाख रुपये हैं। इसकी लास्ट कीमत 9,34,000 रुपये हैं। वहीं डीजल सियाज कार की शुरूआती कीमत 8,04,000 रुपये हैं। इसकी सबसे अधिक कीमत 9,50,000 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed