{"_id":"73a096d6-563f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"maruti-and-mahindra-sales-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार कंपनियों के लिए मिला-जुला रहा दिसंबर","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
कार कंपनियों के लिए मिला-जुला रहा दिसंबर
cardekho.com
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2012 कार निर्माता कंपनियों के लिए मिला-जुला रहा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की दिसंबर 2012 में कुल बिक्री 3.24 फीसदी बढ़कर 95,145 इकाई हो गई। कंपनी ने दिसंबर 2011 में 92,161 कारें बेची थी। बीते वर्ष दिसंबर में मारुति की घरेलू बिक्री 5.93 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 82,073 पर पहुंच गई। दिसंबर 2011 में यह आंकड़ा 77,475 रहा था।
विज्ञापन
हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का निर्यात 11 फीसदी गिरकर 13,072 इकाई रह गया, जो दिसंबर 2011 में 14,686 रहा था। कंपनी की यात्री कारों की बिक्री दिसंबर 2012 में मामूली रूप से घटकर 68,729 रह गई, जो 2011 की समान अवधि में 69,329 रही थी। मारुति के साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में 6 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर 2011 की 42761 यूनिट बिक्री के मुकाबले दिसंबर 2012 में महिंद्रा ने 45297 कारों की बिक्री की है।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में गत माह दिसंबर में महिंद्रा ने 42307 कारों की बिक्री की है, वहीं 2011 की समान अवधि में यह आंकड़ा 39891 कारों का था। यात्री वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। दिसंबर 2011 में 19341 कारों के मुकाबले इस बार कंपनी ने 22761 यात्री कारों की बिक्री की है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ टाटा मोटर्स की बिक्री में 20 फीसदी की गिरावट आई है। दिसंबर 2012 में कंपनी ने कुल 65,582 वाहनों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल की समान अवधि से करीब 20.3 फीसदी कम है। टाटा ने घरेलू बाजार में यात्री और व्यावसायिक वाहनों की कुल 61,700 वाहनों की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2011 के मुकाबले करीब 19.5 फीसदी कम है।