पुश टू स्टार्ट और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ नई XUV 500
महिंद्रा एंड महिंद्र कार कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कार Mahindra XUV 500 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई एक्सयूवी 500 की कीमत 11.21 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की है। कंपनी ने इसको न्यू ऐज एक्सयूवी 500 का नाम दिया है, इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में कई बदलाव किए गए हैं।
कंपनी एक्सयूवी 500 के फ्रंट को पूरी तरह बदल दिया है, इस बार इसमें नए एस शेप्ड प्रोजेक्टर हैडलैंप्स का इस्तेमाल किया गया है।
इंटीरियर की बात करें तो पुश टू स्टार्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डीवीडी प्लेयर, टायर प्रेसर सेंसर, पार्किग असिस्टेंट, रेन सेंसिग वाइपर और लाइट सेंसिग हेडलेम्प जैसे फीचर्स को इस वेरियंट में शामिल किए गए हैं।
लेकिन कंपनी इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। अन्य वेरियंट की तरह ये कार भी 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ दौड़ती नजर आएगी। कार ये इंजन 140 बीएचपी का पावर देने में सक्षम है।