{"_id":"395a0ed6-e5f5-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"mahindra-xuv-500-amazing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा की बेजोड़ एसयूवी xuv-500","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा की बेजोड़ एसयूवी xuv-500
Updated Fri, 21 Sep 2012 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बार फिर से ग्लोबल सिनेरियो को ध्यान में रखकर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के रूप में ‘XUV-500’ को बाजार में उतारा है। पिछले कई दशकों से गांवों की सड़कों की पार राज करने वाली महिंद्रा जीप के बाद कंपनी ने दमदार और आरामदायक suv सेग्मेंट का चार पहिया वाहन उतारा है। कंपनी के अनुसार XUV-500 का 15 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज है।
विज्ञापन
महिंद्रा xuv-500 के डिजाइन और फीचर्स की वजह से ऑटो बाजार में एक बार फिर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब हुई है। xuv-500 वैश्विक स्तर की suv सेगमेंट गाड़ी है। इससे महिंद्रा को देश ही नहीं बल्कि दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। महिंद्रा ने अपनी इस कार के डिजाइन को रिसर्च और सर्वे के बाद फाइनल किया था। कंपनी ने भारतीय बाजार के अलावा पश्चिमी देशों के बाजार का भी सर्वे किया था। इंडियन मार्केट में लांच करने के बाद xuv-500 को दक्षिण अफ्रीका के बाजार में लांच किया गया।
विज्ञापन
डिजाइन के अलावा महिंद्रा xuv का एक्टीरियर और इंटीरियर दमदार टेक्नोलॉजी का नमूना है। suv सेगमेंट की xuv-500 का डिजाइन परंपरागत कारों से एकदम अलग है। इसे लाइटवेट मेटल शीट से तैयार किया गया है और इसकी बॉडी सिंगल पीस बॉडी है। xuv-500 महिंद्रा द्वारा पेश की गई suv सेगमेंट की अन्य कारों से ज्यादा सेफ है।
विज्ञापन
xuv-500 भारतीय बाजार में अपने दमदार 2179सीसी एम-हॉक इंजन के कारण स्कार्पियों और अन्य suv कारों से अलग मुकाम बनाने में कामयाब हुई है। 140 bhp और 2179 सीसी क्षमता का इंजन इसे जबरदस्त ताकत प्रदान करता है। 70 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक से लंबे रास्ते को बिना रूकावट तय किया जा सकता है। xuv-500 टू व्हील और फोर व्हील ड्राइव दोनों ही रूपों में उपलब्ध हैं।
xuv-500 के सभी पहियों में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है, जो कि ड्राइवर को तेज गति में भी बेहतर संतुलन प्रदान करता हैं। भारतीय बाजार में xuv-500 के कुल तीन वेरिएंट V6, V8 और V8 एडब्लूडी मौजूद है। जिनकी कीमत 10.73 लाख रुपये से लेकर 12.81 लाख रुपये तक है।
(cardekho.com)