{"_id":"f0716b56-9d0f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-will-icrease-car-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिंद्रा भी बढ़ाएगी अपनी कारों की कीमत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
अब महिंद्रा भी बढ़ाएगी अपनी कारों की कीमत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 04 Apr 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा महंगाई और उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अपने कुछ मॉडलों की कीमतों में 1-2 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव व फार्म इक्विपमेंट सेक्टर्स) पवन गोयनका ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महंगाई और उत्पादन लागत बढ़ने के चलते हम जल्द ही 1-2 फीसदी की मूल्यवृद्धि की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
गोयनका ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मूल्यवृद्धि का असर कंपनी के किन मॉडलों पर और कितना पड़ेगा। एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) टैक्स के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी वित्त मंत्रालय की ओर से इस मसले पर स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा कर रही ही।
विज्ञापन
ऑटो कंपनियों के संगठन सियाम ने इस मुद्दे को वित्त मंत्रालय और भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के समक्ष उठाया था।
गोयनका ने बताया कि महिंद्रा की एसयूवी और मल्टी पर्पज व्हीकल पर उत्पाद शुल्क का 27 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी होने का असर पड़ा है। बजट में एसयूवी गाड़ियों पर उत्पाद शुल्क में इस बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।