फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   mahindra unveiled price of mahindra xuv 500

आ गई किफायती कीमत में महिन्द्रा एक्सयूवी 500

Sat, 26 Oct 2013 05:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Oct 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
mahindra unveiled price of mahindra xuv 500

अगर आप कम कीमत के बजट में महिन्द्रा एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके मतलब की है।

विज्ञापन


महिन्द्रा अपनी लोकप्रिय प्रीमियम एसयूवी कार एक्सयूवी 500 का सबसे सस्ता वेरियंट पेश किया है। कंपनी इस कार को अगले हफ्ते तक लॉन्च कर सकती है।

महिन्द्रा एसयूवी के इस नए और सस्ते वेरियंट को "महिन्द्रा एक्सयूवी 500 डब्ल्यू 4" के नाम से पेश किया है। महिन्द्रा एक्सयूवी 500 एसयूवी का यह चौथा वेरियंट है जो जल्द ही बिक्री के तैयार होगा।

धूम में दौड़ी ये बाइक अब आई नए अवतार में

विज्ञापन

इससे पहले कंपनी एक्सयूवी 500 के तीन ही वेरियंट  डब्ल्यू 6, डब्ल्यू 8 और डब्ल्यू 8 ऑल व्हील ड्राइव को बाजार में उतार चुकी है।

महिन्द्रा एक्सयूवी 500 डब्ल्यू 4 की कीमत अन्य वेरियंट के मुकाबले सस्ती रखी गई है। साथ ही, कंपनी इसके कुछ फीचर्स में भी कमी की है।

इसमें 6 इंच वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डीवीडी प्लेयर, टायर प्रेसर सेंसर, पार्किग असिस्टेंट, रेन सेंसिग वाइपर तथा लाइट सेंसिग हेडलेम्प जैसे फीचर्स को इस वेरियंट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कंपनी इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।  अन्य वेरियंट की तरह ये कार भी 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ दौड़ती नजर आएगी। कार ये इंजन 140 बीएचपी का पावर देने में सक्षम है।

अब नहीं बिकेगी मारुति की ये कार


इसमें 6 स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स दिया गया है।

महिन्द्रा अपनी इस एसयूवी के सस्ते वेरियंट को रेनॉ डस्टर तथा निसान टेरेनो जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी को टक्कर देने के लिए लेकर आई है।

कंपनी ने महिन्द्रा एक्सयूवी 500 डब्ल्यू 4 की कीमत  10.99 लाख रुपए तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed