{"_id":"bc3fdd16-d18c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-to-launch-lower-variant-of-xuv-500-this-fiscal-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती होगी महिंद्रा की नई एक्सयूवी- 500","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
सस्ती होगी महिंद्रा की नई एक्सयूवी- 500
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा चालू वित्त वर्ष के अंत तक एक्सयूवी 500 का नया संस्करण पेश करेगी। यह गाड़ी थोड़ी सस्ती होगी। बाजार में नरमी के बीच बिक्री में वृद्धि के इरादे से कंपनी ने नया संस्करण पेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
पढ़ेः जून में लॉंच होंगी ये पांच नई कारें
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वाहन इकाई) प्रवीण शाह ने कहा कि हम लगातार ग्राहकों से राय लेते रहे हैं और उसे ध्यान में रखते हुए हमने चालू वित्त वर्ष के अंत तक एक्सयूवी 500 का नया संस्करण पेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
एसयूवी कार के डिजाइन बदलेगी महिंद्रा!
उल्लेखनीय है कि महिंद्रा ने एक्सयूवी-500, 2011 में पेश की थी। फिलहाल इस माडल के घरेलू बाजार में तीन संस्करण हैं जिसकी कीमत 12.13 लाख रुपये से लेकर 14.77 लाख रुपये के बीच है।
पिछले 20 महीने में कंपनी ने एक्सयूवी 500 की 63,000 इकाइयां बेची हैं। पिछले महीने कंपनी ने एक्सयूवी 500 की 2,200 इकाई बेची थी।
शाह ने कहा कि भारतीय वाहन बाजार में नरमी है। प्रतिकूल कारकों के बावजूद कंपनी सकारात्मक वृद्धि हासिल करने में सफल रही है।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2012-13 में उपयोगी वाहन खंड में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में इसमें केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी को अब उन नये वाहनों पर भरोसा है जिसे वह पेश करने वाली है।