{"_id":"66f4b25df8f8c7a3bd0bb181b34423e9","slug":"mahindra-s101-might-be-called-the-xuv100-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा ला रही है मिनी एसयूवी कार, दाम होंगे बेहद कम","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा ला रही है मिनी एसयूवी कार, दाम होंगे बेहद कम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 सितंबर को महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) टीयूवी-300 को बाजार में उतारने वाली है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने अगले लॉन्च की भी तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी जल्द मिनी एसयूवी बाजार में उतारने वाली है।
विज्ञापन
कंपनी लंबे समय से नई मिनी एसयूवी (कोड नेम S101) की टेस्टिंग कर रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को एक्सयूवी 100 (XUV100) के नाम से जाना जाएगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस गाड़ी के लिए www.mahindraXUV100.com के नाम से डोमेन भी बुक कर लिया है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि कंपनी XUV100 को बाजार में मिनी या माइक्रो एसयूवी के सेगमेंट में उतारेगी। दिखने में ये गाड़ी हैचबैक कार की तरह ही होगी लेकिन इसका ग्राउंड क्लियरेंस हैचबैक के मुकाबले ज्यादा होगा। इस गाड़ी को क्वांटो के नीचे रखा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि एक्सयूवी100 कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी होगी।
विज्ञापन
इस गाड़ी के इंजन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक्सयूवी100 की डिजाइन काफी हद तक एक्सयूवी500 से मिलती जुलती है। इस गाड़ी में भी एक्सयूवी 500 की तरह ही ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल बॉडी-कलर्ड ओआरवीएम (आउटसाइड रियर व्यू मिरर), 15 इंच अलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी में ड्राइवर सहित 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।