फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   mahindra quanto mini suv loaded with comfort

महिंद्रा क्वांटोः सभी सुविधाओं वाली छोटी एसयूवी

Wed, 26 Sep 2012 03:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
mahindra quanto mini suv loaded with comfort

हाल ही में लांच की गई सबसे छोटी एसयूवी महिंद्रा की क्वांटो को कार प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। महिंद्रा ने अपनी इस एंट्री लेवेल क्वांटो को 4 वेरिएंट C2, C4, C6 और C8 में पेश किया है। क्वांटो को लांच करने के पीछे महिंद्रा का मकसद डीजल हैचबैक और एंट्री लेवेल सेडान कारों के खरीददारों को आकर्षित करना है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस मकसद में कामयाब भी होगी।

विज्ञापन


क्वांटो की शुरुआती कीमत 5.82 लाख रुपए है। चार मीटर से कम लंबी क्वांटो सबसे छोटी एसयूवी है। इंडियन मार्केट में क्वांटो की लांचिंग के बाद छोटी एसयूवी कारों का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। अब इसी सेग्मेंट में मारुति भी जल्द ही अपनी मिनी एसयूवी एक्सए अल्फा और फोर्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट को पेश करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं सबसे सस्ती एसयूवी क्वांटो में ऐसे क्या फीचर्स हैं जो इसे अपने सेग्मेंट में अलग बनाते हैं।
विज्ञापन


छोटा साइज
महिंद्रा एंड महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबाई 4 मीटर से कम रखी गई है। साइज में छोटा होने के वाबजूद इसमें बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस दिया गया है। लंबे सफर में भी यह पूरी तरह आरामदायक है। सफर को आरामदेह बनाने के लिए कंपनी ने पूरी कोशिश की है, ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के लिए सीट एडजस्ट करने का सिस्टम दिया गया है। ड्राइवर के साथ ही यात्रियों के लिए फोर्डेबल आर्मरेस्ट लगाई गई है। इसमें 5+2 सीट की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीलिटी फीचर्स
यूटीलिटी फीचर्स के चलन को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने क्वांटो में फ्रंट सीट के पीछे बेहतरीन स्नैक ट्रे को शामिल किया है। स्नैक ट्रे पर आप लंबे सफर के दौरान आसानी से खाने-पीने का सामान, मोबाइल और लैपटॉप आदि रख सकते हैं। क्वांटो में मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है। इसका इंटीरियर भी काफी मजेदार है। इसमें टू-टोन्ड ग्रेनाइट थीम वाला डेशबोर्ड है। चारों वेरीएंट में कप होल्डर और फोल्डिंग रियर-सीट है।

सेफ्टी फीचर्स
क्वांटो को महिंद्रा ने काफी रिसर्च के बाद तैयार किया है। कंपनी ने कॉम्पैक्ट एसयूवी को सुरक्षित बनाने पर भी पूरा ध्यान दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के लिए एयरबैग की सुविधा और रिवर्स पार्किंग एसिस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस सिस्टम से पार्किंग के समय कार चालक को पीछे की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहती है। इसके साथ ही इसमें फॉग लैंप और हाइ स्पीड वार्निंग सिस्टम भी हैं।

दमदार स्टाइल

सस्ती कीमत में क्वांटो जैसी स्टाइलिश कार मिलना मजेदार है। इंटीरियर के साथ ही इसका एक्सटीरियर सोने पर सुहागे जैसा है। दमदार स्टाइल इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट की कारों में सबसे अलग बनाने में मददगार साबित हो सकता है। क्वांटो का आकर्षक रुफ रेल्स और स्पोर्टी स्टेपनी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

इंजन क्षमता
कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में क्वांटो की इंजन क्षमता भी बेहतर हैं। इसमें 3 सिलेंडर वाला 1.5 लीटर mCR100 डीजल इंजन लगा है। इसकी 100 bhp क्षमता और 240 Nm टॉर्क है। कंपनी का दावा है क्वांटो 17.21 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसके अलावा यह बाजार में आकर्षक छह रंगों में उपलब्ध होगी।


आकर्षक कीमत
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने क्वांटो को बाजार में चार वेरिएंट में पेश किया है। क्वांटो C2, C4, C6 और C8 वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसके बेस मॉडल C2 की एक्स-शोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये C4 की 6.35 लाख, C6 की 6.86 लाख, और C8 की कीमत 7.36 लाख रुपये रखी है। उम्मीद है कि इसकी कम कीमत ग्राहकों को तेजी से अपनी तरफ आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed