फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mahindra NuvoSport: Features and Specifications

नूवोस्पोर्ट बनाम विटारा ब्रेजा बनाम टीयूवी-300 बनाम ईकोस्पोर्ट

Wed, 06 Apr 2016 11:58 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 11:58 AM IST
सार

  • नूवोस्पोर्ट की शुरूआती कीमत 7.35 लाख रुपए रखी गई है। वैसे इस कीमत को और भी प्रतिस्पर्धी रखा जा सकता था।
  • कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में डीजल वेरिएंट ज्यादा चलन में हैं लिहाजा महिंद्रा ने भी नूवोस्पोर्ट को केवल डीजल वर्जन में ही उतारा है। 

 

विज्ञापन
Mahindra NuvoSport: Features and Specifications

विस्तार

महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नूवोस्पोर्ट लॉन्च हो चुकी है। क्वांटो की जगह उतारी गई नूवोस्पोर्ट को कंपनी ने एक फ्रेश लुक दिया है, जिसकी जरूरत भी थी। इसका मुकाबला मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट के साथ कंपनी की ही टीयूवी-300 से भी होगा।

विज्ञापन


नूवोस्पोर्ट में क्या है खास और कैसे हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन, इन सभी के बारे में यहां जानेंगे विस्तार से...

कीमत:- नूवोस्पोर्ट की शुरूआती कीमत 7.35 लाख रुपए रखी गई है। वैसे इस कीमत को और भी प्रतिस्पर्धी रखा जा सकता था। फिलहाल टीयूवी-300 इस सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी यानी किफायती कार के टैग पर खरी उतरती है, वहीं  मारुति विटारा ब्रेजा (6.99 लाख रुपए, एक्स-शोरूम दिल्ली) और दाम घटने के बाद फोर्ड की ईकोस्पोर्ट के दामों को एकदम सटीक और प्रतिस्पर्धी कहना गलत नहीं होगा।
विज्ञापन


इन दोनों की कीमतों के मुकाबले नूवोस्पोर्ट ज्यादा महंगी लगती है, प्रतियोगिता को देखते हुए इस कीमत को बहुत अच्छा फैसला नहीं कहा जा सकता है। हालांकि नूवोस्पोर्ट की बुकिंग शुरु हो चुकी है। बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद ही इसको मिल रही प्रतिक्रिया का अंदाजा लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन स्पेसिफिकेशन:- इंजन-एमहॉक100 डीजल, कैपेसिटी (सीसी) 1,493 पावर (बीएचपी) 100, टॉर्क (एनएम) 240, माइलेज (किमी प्रति लीटर)    17.45, गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में डीजल वेरिएंट ज्यादा चलन में हैं लिहाजा महिंद्रा ने भी नूवोस्पोर्ट को केवल डीजल वर्जन में ही उतारा है। इसमें टीयूवी-300 से मिलता-जुलता एमहॉक-100 इंजन लगा है जो पहले से ज्यादा पावरफुल है। सेगमेंट में मौजूद ईकोस्पोर्ट ही पेट्रोल और डीज़ल दोनों ऑप्शन में आती है।

गियरबॉक्स की बात करें तो टीयूवी-300 की तरह ही यहां भी मैनुअल और एएमटी दोनों का विकल्प देखने को मिलेगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस सेगमेंट में केवल महिंद्रा के दोनों ही मॉडल में डीज़ल-एएमटी गियरबॉक्स मौजूद है। ईकोस्पोर्ट के केवल पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है। विटारा ब्रेजा फिलहाल मैनुअल गियरबॉक्स में ही आई है।  

देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा हमेशा से ही अपनी कारों को फीचर्स से लैस करने के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार नूवोस्पोर्ट के साथ ऐसा नहीं है। विटारा ब्रेजा फीचर्स के मामले में सबसे आगे है।

 
इस लिस्ट को देखने के बाद हमें लगता है कि कीमत को देखते हुए नूवोस्पोर्ट में फीचर्स ठीक-ठाक ही हैं। महिंद्रा चाहती तो ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी और पिछली तरफ एसी वेंट्स देकर नूवोस्पोर्ट को टीयूवी-300 से अलग बनाया जा सकता था। कीमत के लिहाज से देखें तो विटारा ब्रेजा में सही दाम में अच्छे फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी के मामले में ईकोस्पोर्ट छह एयरबैग के साथ सुरक्षा का पुख्ता अहसास कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed