{"_id":"8ec04418-9067-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-electric-car-reva-e2o-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा की 4 सीटर कार, 50 पैसे में चलेगी 1 किमी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा की 4 सीटर कार, 50 पैसे में चलेगी 1 किमी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा ने बिजली से चलने वाली अपनी 4 सीटर हैचबैक कार e2o को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। कार की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 5.96 लाख रुपये रखी गई है। कार को चलाने में प्रति किमी. 50 पैसे का खर्च आएगा।
विज्ञापन
महिंद्रा रीवा इलेक्ट्रिक व्हीकल के अध्यक्ष पवन गोयनका ने बताया कि कार की रनिंग कॉस्ट 50 पैसे प्रति किमी. होगी। नई ईको फ्रेंडली कार का लोगों को काफी समय से इंतजार था। देश में बिजली से चलने वाली यह पहली 4 सीटर कार है, इससे पहले इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में 2 सीटर कार ही मौजूद थी।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक कार को पूरी तरह से चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगेगा, इसके बाद यह 100 किमी. तक आसानी से चल सकती है। कार में 48 वोल्ट की लिथियम ऑयन बैटरी की गई हैं। आप इसे 15 एम्पीयर के प्लग से कनेक्ट करके चार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार की अधिकतम क्षमता 39.4bhp और 53Nm टॉर्क है। इसमें की-लेस एंट्री, स्टॉप-स्टार्ट बटन, जीपीएस नेविगेशन जैसे एडवांस फीचर हैं। कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी है, जो कि चलती कार में ब्रेक लगाने या रफ्तार धीमी किए जाने पर कार की बैटरियों में ऊर्जा को वापस भेज देती है। इससे कार को ज्यादा लंबा सफर तय करने में मदद मिलेगी।
कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स है और इसकी अधिकतम रफ्तार 81 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। महिंद्रा e2o को सन 2 कार सोलर टेक्नोलॉजी की मदद से भी चार्ज किया जा सकता है। यानी यदि आप कार को धूप में खड़ा करते हैं तो यह और लंबे सफर पर जाने के लिए तैयार हो जाएगी।
रेवा के अधिग्रहण के बाद महिंद्रा की यह पहली इलेक्ट्रिक कार है। दो दरवाजों से वाली महिंद्रा रेवा e2o में 15 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक्स है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें बॉडी कलर बंपर्स दिए गए हैं।
ट्यूबलैस टायर के साथ कार में कप होल्डर फीचर भी है। सेफ्टी के लिए चाइल्ड सेफ्टी डोर लॉक और फ्रंट/रियर सीट बेल्ट भी है। महिंद्रा ने कार को 6 आकर्षक कलर में पेश किया है। शुरूआत में कार की देश के 8 बड़े शहरों में बिक्री की जाएगी।
कंपनी का दावा है कि यदि आप कार से प्रतिदिन 40 किमी. का सफर तय करते हैं तो सालभर में करीब 70 हजार रुपये की बचत होगी।