{"_id":"312b26e2-443b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-and-mercedes-will-hike-the-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा और मर्सिडीज बेंज की कारें होंगी महंगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा और मर्सिडीज बेंज की कारें होंगी महंगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहु उपयोगी वाहन (एमयूवी) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में एक फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ एक्जीक्यूटिव प्रवीण शाह ने बताया कि हम अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है, पर बढ़ोतरी एक फीसदी तक या उससे कुछ अधिक भी हो सकती है।
विज्ञापन
मूल्य वृद्धि जनवरी की शुरूआत में होगी। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह उन्होंने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के चलते लागत में इजाफा होने और रुपये की मौजूदा हालत को बताया है। गौरतलब है कि मारुति, टोयोटा किर्लोस्कर और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां महिंद्रा से पहले ही जनवरी में गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। इसके उलट टाटा अपने दिसंबर ऑफर के तहत कारों की खरीद पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भी कहा है कि जनवरी से उसके सभी वाहनों की कीमतें में बढ़ोतरी हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि लागत में बढ़ोतरी और विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव से उसके मार्जिन पर बढ़ रहे दबाव के चलते उसने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि कीमतों में कितनी बढोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बरहार्ड केर्न ने कहा कि जनवरी 2013 से कंपनी की सभी कारों के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। अभी तक कंपनी ने लागत बढ़ोतरी का दबाव खुद उठाया है लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है। मर्सिडीज बेंज देश में B-क्लास, C-क्लास, E-क्लास, S-क्लास, M-क्लास और GL-क्लास की बिक्री करती है।