महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में रिकार्ड बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते अगस्त माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में रिकार्ड 22 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है। अगस्त में कंपनी की बिक्री 45,836 यूनिट रही। वहीं पिछले साल की समान अवधि में 37,684 यूनिट की बिक्री हुई थी। कंपनी के नए लांच मॉडल वेरिटो समेत यात्री वाहनों की बिक्री में 39 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई हैं।
अगस्त 2012 में महिंद्रा के यात्री वाहनों की 21,831 यूनिट की सेल हुई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 15,664 कारों का था। बीते माह कंपनी के निर्यात में भी 56 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। साल 2012 के अगस्त माह में निर्यात 56 फीसदी बढ़कर 3,010 यूनिट रहा। पिछले साल अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने विदेशी बाजार में 1,928 गाड़ियां बेची थी।
कार बिक्री के बारे में जानकारी देते हुए महिंद्रा के ऑटोमेटिव डिवीजन के चीफ एक्जक्यूटिव प्रवीन शाह ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हमारी कंपनी ने 22 फीसदी की बढोतरी दर्ज की है, यह खुशी की बात है। कंपनी द्वारा पेश किए गए नए मॉडल वेरिटो को लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है। अगस्त माह में वेरिटो की 2,000 से अधिक कारों की बिक्री हो चुकी है।
सालाना आधार पर अगस्त में कंपनी की कामर्शियल वाहनों की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 14,267 यूनिट रही। इसके अलावा इसी माह महिंद्रा एंड महिंद्रा की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 6,004 यूनिट रही।