{"_id":"1d3adb14-ce79-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"m-m-launches-compact-car-verito-vibe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉम्पैक्ट कार में सवार एसयूवी की महारथी महिंद्रा ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
अब कॉम्पैक्ट कार में सवार एसयूवी की महारथी महिंद्रा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी यूटिलिटी व्हीकल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई कॉम्पैक्ट कार वेरिटो वाइब लॉन्च कर ऑटो बाजार को संदेश दिया कि वह दूसरी कंपनियों के गढ़ में सेंध लगाने से नहीं डरती।
विज्ञापन
मुंबई में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.63 लाख रुपए से लेकर 6.49 लाख रुपए के बीच होगी। रेनॉ के लोगान प्लेटफॉर्म पर 60 करोड़ रुपए के निवेश के साथ डेवलप की गई 4 मीटर से कम लंबाई वाली वेरिटो वाइब के 80 फीसदी कल-पुर्जे वेरिटो सेडान से मेल खाते हैं।
विज्ञापन
यह केवल 1.5 लीटर डीसीआई डीजल विकल्प में उपलब्ध होगी। एमएंडएम का दावा है कि वेरिटो वाइब दिखने में हैचबैक है, लेकिन फीचर और स्पेस सेडान की तरह है।
वाइब हैचबैक और वेरिटो सेडान के साथ एमएंडएम 10 लाख यूनिट वाली कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
मारुति और होंडा से होगी टक्कर
इस हैचबैक के साथ कंपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर और होंडा अमेज से मुकाबला करेगी। एमएंडएम के मुताबिक यह डिजायर से 40 हजार रुपए और अमेज से करीब डेढ़ लाख रुपए सस्ती है।
विज्ञापन
कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव एंड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) पवन गोयनका ने कहा, 'वाइब की लॉन्चिंग के साथ हम कॉम्पैक्ट कार स्पेस के बड़े हिस्से पर कब्जे की कोशिश करेंगे। 4 मीटर से कम की ज्यादातर कारें हैचबैक से बनाई गई हैं, इसलिए इनमें स्पेस के मामले में समझौता करना पड़ता है। लेकिन वाइब सेडान से तैयार की गई है, इसलिए क्लास स्पेस और फीचर के मामले में यह कहीं आगे है और ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद हैं।'