फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Limited Edition Mahindra Scorpio Adventure launched at Rs 13.07 lakh

स्कॉर्पियो का खास एडिशन लॉन्च, मिलेंगे टॉप वेरिएंट वाले सभी फीचर्स

Mon, 25 Apr 2016 05:30 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 05:30 PM IST
सार

  • मुंबई में महिंद्रा स्कॉर्पियो एडवेंचर लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 13.07 लाख रुपये होगी।
  • इसके अलावा टॉप वेरिएंट वाले सभी फीचर्स भी इस स्पेशल एडिशन में मिलेंगे।

विज्ञापन
Limited Edition Mahindra Scorpio Adventure launched at Rs 13.07 lakh

विस्तार

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो का लिमिटेड एडिशन उतारा है। इसे स्कॉर्पियो एडवेंचर नाम दिया गया है। मुंबई में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.07 लाख रुपये होगी। जैसा कि नाम से जाहिर है यह लिमिटेड एडिशन है लिहाजा केवल 1000 स्कॉर्पियो एडवेंचर ही बनाई जाएंगी। यह एडिशन टॉप वेरिएंट एस-10 में 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


लिमिटेड एडिशन स्कॉर्पियो में मौजूदा स्कॉर्पियो के मुकाबले थोड़े बहुत कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल कलर दिया गया है। इसके अलावा गन मैटल अलॉय व्हील्स, रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स, स्मोक्ड आउट टेललैंप्स, टर्न इंडीकेटर वाले ओआरवीएम और रियर व्यू कैमरा शामिल है। इंटीरियर में सीटों, स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर फॉक्स लैदर ट्रीटमेंट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


सके अलावा टॉप वेरिएंट वाले सभी फीचर्स भी इस स्पेशल एडिशन में मिलेंगे। इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले कि तरह 120 बीएचपी की ताकत देने वाला एमहॉक इंजन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दीवाली पर बजाज उतारेगी 400सीसी पल्सर

स्कॉर्पियो एडवेंचर की लॉन्चिंग के मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (ऑटोमोटिव) विवेक नायर ने कहा कि लिमिटेड एडिशन पेश कर हमें काफी खुशी हो रही है। हर रास्तों पर चलने की क्षमता, दमदार परफॉरमेंस और आइकॉनिक डिजायन की वजह से यह एसयूवी पांच लाख से ज्यादा ग्राहकों और लाखों फैंस के लिए ताकत और रोमांच का दूसरा नाम बन गई है। लिमिटेड एडिशन स्कॉर्पियो भी इस अहसास को और आगे ले जाने वाली साबित होगी। यह लंबे सफर के अलावा रोमांचक ऑफ-रोडिंग ट्रिप्स पर भी एक परफेक्ट साथी साबित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed