फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Lexus India launched NX 300h hybrid SUV in India

हाइब्रिड इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई ये दमदार एसयूवी, कंपनी की सबसे सस्ती कार

Fri, 22 Dec 2017 08:51 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Dec 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Lexus India launched NX 300h hybrid SUV in India
2017 Lexus NX 300h
जापान की ऑटोमेकर Toyota की सहयोगी कंपनी Lexus ने भारत में नई हाइब्रिड एसयूवी कार NX 300h लॉन्च कर दी है। यह लेक्सस की सबसे छोटी एसयूवी कार है, साथ ही भारत में यह कंपनी की सबसे सस्ती कार है।
विज्ञापन


पढ़ें: इस कंपनी ने लॉन्च किया देश का सबसे फास्ट ई-स्कूटर, 1 रुपए में चलेगा 10 किमी.
विज्ञापन


यह कार दो वैरिएंट - NX 300h और NX 300h F-स्पॉर्ट में मिलेगी। पहले वैरिएंट की कीमत 53.18 लाख रुपए और दूसरी वैरिएंट की कीमत 55.58 लाख रुपए है। फिलहाल कंपनी भारत में ES, RX और LX तीन मॉडल्स की बिक्री कर रही है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही इस कार की बिक्री कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Lexus India launched NX 300h hybrid SUV in India
Lexus NX 300h
कार में कंपनी का सिग्नेचर ग्रिल दिया होगा जिसपर Lexus का लोगो बना होगा। इसमें एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल दिया होगा। फ्रंट बंपर पर एलईडी फॉगलैंप लगे होंगे और इसे L-शेप वाली प्लास्टिक शेप दी गई है। कार के केबिन में हाई क्वालिटी लेदर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 10.3 इंच के इंफोटोनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

इस कार को दो वैरिएंट-Luxury और F-Sport में लॉन्च किया जाएगा। इंजन की बात करें तो यह एक हाईब्रिड कार होगी जिसमें 2.5 लीटर का चार सिलिंडर पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो 194 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी।  इस कार का सीधा मुकाबला मर्सिडीज GLA और ऑडी Q3 जैसी कारों से रहेगा। इस कार की कीमत 75 लाख रुपए से 78 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed