{"_id":"5a6583524f1c1b82268b5a45","slug":"land-rover-officially-launched-range-rover-velar-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लैंड रोवर लेकर आई नई Range Rover वेलार, कीमत 78.83 लाख से शुरू","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लैंड रोवर लेकर आई नई Range Rover वेलार, कीमत 78.83 लाख से शुरू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Range Rover Velar
ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने भारत में नई रेंज रोवर वेलार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई कार की बुकिंग पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हो गई थी। यह रेंज रोवर सीरीज की चौथी एसयूवी कार है। इसकी शुरुआती कीमत 78.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस कार का सीधा मुकाबला ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू X5, मर्सिडीज बेंज GLE और वोल्वो XC90 से रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कार का इंजन और फीचर्स
Range Rover Velar
कार में इंजन के तीन विकल्प -2-लीटर पेट्रोल, 2-लीटर डीजल और 3-लीटर डीजल दिए गए हैं। ये तीनों इंजन क्रमश: 247 बीएचपी, 177 बीएचपी और 296 बीएचपी की पावर जेनरेट करते हैं। तीनों ही इंजन S, SE और HSE वैरिएंट में उपलब्ध होंगे।
कार में दो टचस्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी और दूसरी क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फंक्शन के लिए होगी। कार में स्टैंडर्ड लेदर इंटीरियर और माइक्रोफाइबर इंटीरियर पैकेज का विकल्प दिया होगा।
इंजन - 2-लीटर इंजेनियम वी6 पेट्रोल और 3-लीटर वी6 डीजल इंजन
पावर - 296 bhp (अधिकतम)
टॉर्क - 700Nm (अधिकतम)
कीमत- 78.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)