फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   land rover launch lighter and stronger body structure range rover

हल्की और ज्यादा पॉवरफुल है नई रेंज रोवर

Fri, 05 Oct 2012 03:07 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:07 PM IST
विज्ञापन
land rover launch lighter and stronger body structure range rover

दुनिया की जानी मानी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने चौथी पीढ़ी की दुनिया की पहली एल्युमिनियम बॉडी वाली नई रेंज रोवर एसयूवी कार को लंदन में लांच किया है। कंपनी ने अपनी इस कार को करीब एक साल की रिसर्च के बाद बाजार में उतारा है। एल्युमिनियम बॉडी की वजह से नई रेंज रोवर पहले से वजन में हल्की और ज्यादा दमदार है। कंपनी के मुताबिक नई रेंज रोवर को पहले के मुकाबले 420 किलोग्राम हल्का बनाया गया है।

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि हल्की होने की वजह से यह मौजूदा रेंज रोवर से अच्छा माइलेज देगी। नई रेंज रोवर में 8 स्पीड का ऑटो ट्रांसमिशन है। यह वी8 पेट्रोल इंजन और वी6 डीजल इंजन में उपलब्ध होगी। नई कार का व्हीलबेस 40 एमएम का है, जिससे इसमें पहले के मुकाबले काफी स्पेस है। इसके हैड लैंप और ग्रिल भी काफी आकर्षक बनाए गए हैं। फ्रंट बंपर का उभार पहले के मुकाबले कम किया गया है, जिससे इसके स्पोर्टी लुक में जान आ गई है।
विज्ञापन


नई रेंज रोवर के फॉग लैंप को भी रि-डिजाइन किया गया है। स्टेयरिंग व्हील समेत इसके इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। नए मॉडल में अंदर पैर फैलाने के लिए 4.7 इंच का स्पेस बढ़ा दिया गया है। जिससे यात्री को एकदम आराम का अनुभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed