फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Land Rover introduced 2018 Range Rover Evoque Landmark Edition in India

लैंड रोवर ने लॉन्च की नई दमदार कार, कीमत 50.20 लाख रुपए

Wed, 17 Jan 2018 02:22 PM IST
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
ऑटो न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Land Rover introduced 2018 Range Rover Evoque Landmark Edition in India
2018 Range Rover Evoque Landmark Edition
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी लैड रोवर ने भारत में 2018 रेंज रोवर इवोक लैंडमार्क एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 50.20 लाख रुपए रखी है। कंपनी ने इस स्टाइलिश एसयूवी के 6 साल पूरे होने पर यह स्पेशल एडिशन उतारा है। इस कार का पहला एडिशन साल 2011 में उतारा गया था। तभी से यह कार देश की सबसे स्टाइलिश एसयूवी कारों में से एक रही है।
विज्ञापन


लैंडमार्क एडिशन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे साधारण मॉडल से अलग बनाते हैं। इसमें डायनामिक बॉडी स्टाइल किट, ग्रेफाइट एटलस ग्रिल, बोनट, 18 इंच के एलॉय व्हील, ग्रे कंट्रास्ट रूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में तीन एक्सटीरियर कलर का विकल्प दिया जाएगा। इसमें कीलैस एंट्री और पावर गेस्चर टेलगेट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो कार में 2-लीटर Ingenium डीजल मोटर लगी है, जो 177 बीएचपी की पावर और 430 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। कार की टॉप स्पीड 195 किमी. प्रति घंटा की है। यह 9 सेकेंड में ही 100 किमी. प्रटि घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed