फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Lamborghini Urus will be launch in India on January 2018

अब भारत आने वाली है दुनिया की सबसे फास्ट SUV, इस तारीख को होगी लॉन्चिंग

Thu, 07 Dec 2017 02:58 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Lamborghini Urus will be launch in India on January 2018
Lamborghini Urus SUV
इटली की सुपरकार बनाने के लिए मशहूर कंपनी लेम्बोर्गिनी ने हाल ही में दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवी Lamborghini Urus लॉन्च की है। ये कार ना सिर्फ लेम्बोर्गिनी के लिए, बल्कि पूरे लग्जरी व प्रीमियम सेगमेंट के लिए एक बड़ी गेम चेंजर साबित हो सकती है। भारत में इस कार की लॉन्चिंग 11 जनवरी 2018 को की जाएगी। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किए जाने के ठीक 38 दिन बाद। 
विज्ञापन


पढ़ें: आ गई टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, ये होगी इलेक्ट्रिक-Tigor की कीमत
विज्ञापन


लेम्बोर्गिनी Urus की डिलीवरी 2018 में शुरू हो जाएगी। पहले साल इसकी 1000 यूनिट बनाई जाएंगी और अगले साल इसे बढ़ाकर 3500 कर दिया जाएगा। कार की कीमत 2 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की सबसे तेज एसयूवी

Lamborghini Urus will be launch in India on January 2018
Lamborghini Urus SUV
लेम्बोर्गिनी Urus दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार है। यह मात्र 3.6 सेकेंड में शून्य से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकी 200 kmph तक पहुंचने में इसे सिर्फ 12.8 सेकेंड लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 305 kmph की है। 

कार में 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह लेम्बोर्गिनी की पहली कार है जिसमें टर्बो इंजन दिया गया है। कार का इंजन 641 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इस कार को 2012 में बीजिंग मोटर शो में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया था। इस कार को ऑडी क्यू7, बेंटले Bentayga और पोर्शे Cayenne के ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed