{"_id":"5a5842574f1c1bb03f8b4570","slug":"lamborghini-urus-all-units-of-world-fastest-suv-sold-out-for-2018-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में लॉन्च होते ही बिक गई इस कार की सारी यूनिट, कीमत जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत में लॉन्च होते ही बिक गई इस कार की सारी यूनिट, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Lamborghini Urus SUV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की वाहन निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी ने 11 जनवरी को भारत में अपनी सुपर एसयूवी Urus लॉन्च की है। यह दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवी कार है, जिसकी भारत में कीमत 3 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई थी। हालांकि अब इस कार को 2019 से पहले नहीं खरीदा जा सकेगा। क्योंकि लॉन्चिंग होते ही इस कार की साल 2018 की सभी यूनिट बिक गई।
वैसे कंपनी ने यह तो नहीं बताया कि साल 2018 में उसे कितनी यूनिट बेचनी थी, लेकिन मुंबई के डीलर्स को 2018 में बिक्री के लिए 10-12 यूनिट ही दी गई थीं, जो सभी बिक गई हैं। वर्तमान में लेम्बोर्गिनी के भारत के तीन शहरों- दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में शोरूम हैं। वैसे इस कार की बुकिंग अभी भी चालू है, लेकिन अब डिलीवरी सिर्फ 2019 में ही होगी।

ये हैं इस कार के फीचर्स
Lamborghini Urus SUV
लेम्बोर्गिनी Urus दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार है। यह मात्र 3.6 सेकेंड में शून्य से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकी 200 kmph तक पहुंचने में इसे सिर्फ 12.8 सेकेंड लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 305 kmph की है।
कार में 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह लेम्बोर्गिनी की पहली कार है जिसमें टर्बो इंजन दिया गया है। कार का इंजन 641 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार को ऑडी क्यू7, बेंटले Bentayga और पोर्शे Cayenne के ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।