{"_id":"59dc90d84f1c1baf678b4f43","slug":"kuv100-nxt-mahindra-mahindra-launched-facelift-version-of-kuv100-hatchback","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए फीचर्स के साथ महिंद्रा KUV100 NXT लॉन्च, कीमत 4.39 लाख से शुरू","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नए फीचर्स के साथ महिंद्रा KUV100 NXT लॉन्च, कीमत 4.39 लाख से शुरू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
कार के टॉप एंड वैरिएंट K8 diesel की कीमत 7.33 लाख रुपए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी केयूवी100 हैचबैक कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। बदलाव के साथ लॉन्च किए गए मॉडल को KUV100 NXT नाम दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 4.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कार के टॉप एंड वैरिएंट K8 diesel की कीमत 7.33 लाख रुपए है।
पढ़ें: जानिए क्या होता है Ex-Showroom प्राइस, On-Road प्राइस में आते हैं कौन-कौन से चार्ज
नए फेसलिफ्ट मॉडल के कुल 10 वैरिएंट दिए गए हैं जिनमें इंटीरियर और इंजन का फर्क है। फिलहाल जो कीमत बताई गई है वह पहले तीन महीने ही लागू होगी, इसके बाद इसमें इजाफा किया जा सकता है। पुरानी KUV100 एक 5 सीटर कार थी, हालांकि नई केयूवी100 NXT को 6 सीटर के रूप में पेश किया गया है। कम कीमत वाले वैरिएंट के इंटीरियर को ग्रे शेड और बाकी सभी वैरिएंट में ब्लैक इंटीरियर दिया गया है।

कार का इंजन और अन्य फीचर्स
Mahindra KUV100 facelift
कार में 15 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील दिए हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में नए हेडलैंप और महिंद्रा XUV500 जैसी ग्रिल दी गई हैं। पुरानी KUV100 की लंबाई 3675 mm थी जबकि नई कार की लंबाई 3700 mm है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, हालांकि यह एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट नहीं करेगा। कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और यह वर्तमान पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ही आएगी।
इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 82 एचपी और डीजल वर्जन 76 एचपी की पावर जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिहाज से कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिए गए हैं।