{"_id":"59db06c24f1c1b69678b4c3a","slug":"koenigsegg-agera-rs-took-36-44-seconds-to-0-400-0-kmph-breaks-bugatti-chiron-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस कार ने तोड़ा Bugatti का भी रिकॉर्ड, 36.44 सेकेंड में पकड़ी 400 km\/h की रफ्तार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इस कार ने तोड़ा Bugatti का भी रिकॉर्ड, 36.44 सेकेंड में पकड़ी 400 km/h की रफ्तार
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 09 Oct 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Koenigsegg Agera RS
बुगाटी चिरोन ने हाल ही में सबसे कम समय में 0 से 400 किमी/घंटा (249mph) की स्पीड पकड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की यह कार 41.96 सेकेंड में इस 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। इस दौरान कार ने करीब 3 किमी. का सफर तय किया। उस समय इस कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
पढ़ें: ISI मार्क से लेकर क्वालिटी तक, हेलमेट में होनी ही चाहिए ये 5 जरूरी चीजें
विज्ञापन
स्पोर्ट्कार बनाने वाली स्विडिश कंपनी Koenigsegg ऑटोमेटिव की कार Agera RS ने बुगाटी चिरोन को पछाड़ दिया है। Koenigsegg Agera RS मात्र 36.44 सेकेंड में 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई। यह बुगाटी की कार से लगभग 5.5 सेकेंड कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: ISI मार्क से लेकर क्वालिटी तक, हेलमेट में होनी ही चाहिए ये 5 जरूरी चीजें
विज्ञापन
स्पोर्ट्कार बनाने वाली स्विडिश कंपनी Koenigsegg ऑटोमेटिव की कार Agera RS ने बुगाटी चिरोन को पछाड़ दिया है। Koenigsegg Agera RS मात्र 36.44 सेकेंड में 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई। यह बुगाटी की कार से लगभग 5.5 सेकेंड कम रहा।
Trending Videos
वीडियो में देखिए कार की रफ्तार
इस कार को कंपनी के फ्रैक्ट्री ड्राइवर Niklas Lilja चला रहे थे। हालांकि रोचक बात यह रही कि जिस कार से यह रिकॉर्ड बनाया गया वो किसी कंपनी की ना होकर एक ग्राहक की थी। Koenigsegg Agera RS को शून्य से 400km/h की स्पीड पकड़ने में 26.88 सेकेंड का वक्त लगा और फिर शून्य पर आने में 9.56 सेकेंड और लगे। इस दौरान कार ने 2,441 मीटर का सफर तय किया।
एक मजेदार तथ्य यह भी है कि यह Koenigsegg की सबसे तेज कार भी नहीं है। Koenigsegg Agera RS में कंपनी ने 5-0 लीटर टर्बो वी8 इंजन दिया है। यह हाइपर कार 1360 बीएचपी पावर और 1370 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है।