{"_id":"5a0baf594f1c1bf4688bb4c6","slug":"jaguar-started-local-assembly-for-suv-f-pace-price-dropped-by-13-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस SUV कार की कीमत में हो गई है 13 लाख की कटौती, अभी जानिए फीचर्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इस SUV कार की कीमत में हो गई है 13 लाख की कटौती, अभी जानिए फीचर्स
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
jaguar f pace
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Jaguar ने अपनी पहली एसयूवी एसयूवी कार F-Pace को भारत में ही असेंबल करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि कंपनी ने इस कार की कीमत में भी भारी कटौती कर दी है। CBU (पूरी तरह से निर्मित) यूनिट के मुकाबले CKD (असेंबल की जाने वाली) यूनिट की कीमत 13 लाख रुपए कम रहेगी। अब इस कार को भारत में 60.02 लाख रुपए में खरीदा जा सकेगा।
पढ़ें: Royal Enfield बुलेट को खरीदने से पहले जान लीजिए इसकी 5 बड़ी खामियां
हालांकि कंपनी अभी सिर्फ 2.0 लीटर डीजल वैरिएंट को ही स्थानीय रूप से असेंबल कर रही है और इसी वैरिएंट की बिक्री की जाएगी। अन्य वैरिएंट भी जल्द ही असेंबल किए जाएंगे। कार के 2018 मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इस महीने के आखिरी तक डिलिवरी भी शुरू कर दी जाएंगी।

कार का इंजन और फीचर्स
jaguar f pace
इंजन की बात करें तो कार में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिहाज से कार में 6 एयरबैग्स मिलते हैं।
फीचर्स की बात करें तो कार में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललैंप, पैनारोमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और 19 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर में आपको 10-तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, मूड लाइटिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल डिस्प्ले और 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।