फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Jaguar started local assembly for SUV F-Pace, Price Dropped by 13 Lakhs

इस SUV कार की कीमत में हो गई है 13 लाख की कटौती, अभी जानिए फीचर्स

Wed, 15 Nov 2017 08:37 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 15 Nov 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
Jaguar started local assembly for SUV F-Pace, Price Dropped by 13 Lakhs
jaguar f pace
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Jaguar ने अपनी पहली एसयूवी एसयूवी कार F-Pace को भारत में ही असेंबल करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि कंपनी ने इस कार की कीमत में भी भारी कटौती कर दी है। CBU (पूरी तरह से निर्मित) यूनिट के मुकाबले CKD (असेंबल की जाने वाली) यूनिट की कीमत 13 लाख रुपए कम रहेगी। अब इस कार को भारत में 60.02 लाख रुपए में खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: Royal Enfield बुलेट को खरीदने से पहले जान लीजिए इसकी 5 बड़ी खामियां
विज्ञापन


हालांकि कंपनी अभी सिर्फ 2.0 लीटर डीजल वैरिएंट को ही स्थानीय रूप से असेंबल कर रही है और इसी वैरिएंट की बिक्री की जाएगी। अन्य वैरिएंट भी जल्द ही असेंबल किए जाएंगे। कार के 2018 मॉडल के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इस महीने के आखिरी तक डिलिवरी भी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Jaguar started local assembly for SUV F-Pace, Price Dropped by 13 Lakhs
jaguar f pace
इंजन की बात करें तो कार में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिहाज से कार में 6 एयरबैग्स मिलते हैं। 

फीचर्स की बात करें तो कार में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललैंप, पैनारोमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और 19 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर में आपको 10-तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, मूड लाइटिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल डिस्प्ले और 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed