फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Isuzu D Max Pick up Review

एक्सक्लूसिव रिव्यू: पिकअप सेगमेंट में इसूजू की डीमैक्स

Mon, 04 Aug 2014 12:53 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
Isuzu D Max Pick up Review

जापान की कंपनी इसूजू मोटर्स ने उभरते भारतीय पिकअप ट्रक बाजार पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए डीमैक्स को बाजार में पेश किया है।

विज्ञापन


पावरफुल डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी की छवि वाली इसूजू की डीमैक्स भारतीय बाजार में टाटा, महिंद्रा और दूसरी कंपनियों को किस तरह से चुनौती देगी, इसकी पड़ताल टेस्ट ड्राइव के जरिए अमर उजाला ने की है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या खास है इसूजू में, जिससे वह वाणिज्यिक पिकअप ट्रक बाजार में पैठ बनाने की चुनौती देगी।

चलाने में आरामदेह

Isuzu D Max Pick up Review

लेग स्पेस और छत की ऊंचाई ज्यादा होने से डीमैक्स को लंबी दूरी तक चलाना कहीं आसान है। शानदार पिकअप के कारण पांच गियर वाली डीमैक्स मात्र 200-300 मीटर की ड्राइव में ही 160-170 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर पहुंचा सकती है। बड़े टायर और पिकअप का बैलेंस गाड़ी को अचानक मोड़ने में बेहतर संतुलन देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी ड्राइविंग आसान

Isuzu D Max Pick up Review

डीमैक्स में 76 लीटर की क्षमता वाला टैंक लगाया है। कंपनी का दावा है कि 13.2 के माइलेज पर फुल टैंक में 1,000 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। साथ ही 134 एचपी क्षमता वाला पॉवर फुल इंजन भी वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए काफी सहूलियत देता है। हालांकि एनवीएच लेवल थोड़ा ज्यादा होने से ड्राइविंग के दौरान केबिन में आवाज ज्यादा महसूस होती है।

विज्ञापन

देखने में स्टाइलिश

Isuzu D Max Pick up Review

डीमैक्स पिकअप सामने से आपको स्पोर्टी लुक के साथ, एसयूवी का अहसास कराती है। डीमैक्स करीब 1.2 टन की भार वहन क्षमता रखती है। डीमैक्स का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस ड्राइविंग को आसान करने में मदद करता है। कंपनी ने इसके तहत तीन वेरिएंट उतारे हैं।

कमजोर नेटवर्क चुनौती

Isuzu D Max Pick up Review

कंपनी अभी कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के जरिए भारत में वाहनों की आपूर्ति कर रही है, जिसमें आयातित पुर्जों से वाहन की एसेंबलिग की जा रही है। कंपनी का देशभर में डीलर नेटवर्क भी बहुत कम है, जिसकी वजह से मांग को पूरा करना आसान नहीं है। ऐसे में बिक्री के बाद ऑफ्टर सेल्स सर्विस देना कंपनी के लिए अहम चुनौती होगी। कंपनी आंध्र प्रदेश में एक प्लांट लगा रही है, जिसमें 2016 में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

कार जैसा इंटीरियर

Isuzu D Max Pick up Review

इसूजू ने केबिन को खासतौर से कार का अहसास देने की कोशिश की है। टॉप एंड वर्जन में फैब्रिक सीट और कारपेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही काफी बेहतर क्षमता वाला एयरकंडीशनर लगाया गया है। इसी तरह पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग की भी सुविधा इस वर्जन में दी गई है। मिडिल वर्जन और टॉप एंड वर्जन में ड्राइवर और उसके साथी के आराम के लिए अलग से स्पेस दिया गया है। सीट को कार की तरह पीछे किया जा सकता है। इसके अलावा पीछे अतिरिक्त सामान रखने का स्पेस भी उपलब्ध है। इसमें म्यूजिक प्लेयर का भी विकल्प है।

कीमत

Isuzu D Max Pick up Review

कंपनी ने सिंगल कैब की एक्स शोरूम कीमत 6.11 लाख रुपये रखी है। वहीं स्पेस कैब की कीमत बिना एसी के 6.32 लाख रुपये और टॉप एंड वर्जन की कीमत 7.23 लाख रुपये रखी है। कीमत के लिहाज से दूसरी कंपनियों को इसूजू बेहतर चुनौती देगी।

सभी तस्वीरे कारदेखो से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed