क्या फोर्ड नई ईकोस्पोर्ट ला रही है, जरा देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार कंपनी फोर्ड ने अपनी नई अपडेट ईकोस्पोर्ट कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार को यूरोपियन मार्केट में उतार सकती है।
नई ईकोस्पोर्ट को जेनेवा मोटर शो 2015 में प्रदर्शित किया जा सकता है। इस कार में जो सबसे बड़ा बदलाव अब तक दिखाई दिया है वो बूट-लिड से स्पेयर व्हील है। कंपनी ने नई कार में स्पेयर व्हील को हटा दिया है।
worldcarfans.com के पास कार के रियर पैनल की ही तस्वीरें हैं। इसलिए यह कहना अभी मुश्किल है कि कार के अंदर और फ्रंट में क्या बदलाव किए गए हैं।
अभी यह भी बता पाना मुश्किल होगा कि कंपनी ने स्पेयर व्हील को सिर्फ ईकोस्पोर्ट एंट्री लेवल वैरिएंट से हटाया है या ईकोस्पोर्ट के सभी वैरिएंट से इसको हटा दिया गया है।
अभी ईकोस्पोर्ट क्या-क्या है
मौजूदा ईकोस्पोर्ट के फीचर्स की बात करें तो ईकोस्पोर्ट को 1.0 लीटर क्षमता का बेहतरीन ईकोबूस्ट इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल तीन तरह के इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध है। ईकोस्पोर्ट के 1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल इंजन की 125PS, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की 110PS और 1.5 लीटर डीजल इंजन की 90PS क्षमता है।
1.0 लीटर के ईकोबूस्ट इंजन कम क्षमता के बावजूद भी यह इंजन कार को शानदार पावर देता है। ईकोस्पोर्ट टाईटेनियम पेट्रोल वैरिएंट 18.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करती है।
ईकोस्पोर्ट ने डीजल वैरिएंट में भी 1.5 लीटर का इंजन प्रयोग किया है जो कि 22.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान देता है।
ईकोस्पोर्ट की स्टीयरिंग में आकर्षक एडजेस्टेबल सिस्टम का प्रयोग किया है। इसके अलावा कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील पर ही स्टीरियो कन्ट्रोल सिस्टम को भी शामिल किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.5 लीटर पेट्रोल Ambiente- 5.59 रुपए (एक्सशोरूम दिल्ली) और 1.5 लीटर डीजल Ambiente- 6.69 रुपए है।