फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai Verna with 1.4 litre petrol engine price revealed before launching

नए इंजन वाली हुंडई Verna की कीमत का खुलासा, मारुति सियाज और होंडा सिटी से होगी सस्ती

Tue, 09 Jan 2018 02:15 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna with 1.4 litre petrol engine price revealed before launching
Hyundai Verna 2017
हुंडई इंडिया जल्द ही नए इंजन के साथ Verna को लॉन्च करने जा रही है। वर्तमान में, हुंडई वरना सिर्फ 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। हालांकि कोरिया की वाहन निर्माता हुंडई इस कार को 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी लाने जा रही है।
विज्ञापन


कार की लॉन्चिंग के बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। 1.4 लीटर इंजन वाली वरना अपनी प्रतिद्वंदी कार मारुति सियाज और होंडा सिटी के मुकाबले थोड़ी सस्ती होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

ये होगी कीमत

Hyundai Verna with 1.4 litre petrol engine price revealed before launching
Hyundai Verna
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.4 लीटर वाली नई वरना की कीमत 7.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) होगी। यह कीमत कार के बेस वैरिएंट की होगी। इस तरह 1.4 लीटर का बेस वैरिएंट 1.6 लीटर के बेस वैरिएंट से 70 हजार रुपए सस्ता होगा। टॉप एंड वैरिएंट की कीमत के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। बेस वैरिएंट में 15 इंच के स्टील व्हील, डुअल एयरबैग्स, एबीएस, टिल्ट स्टीयरिंग, पावर मिरर और रियर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed