फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai to Launch Special Edition of Xcent and Grand i10

हुंडई जल्द लॉन्च करेंगी एक्सेंट और ग्रैंड आई-10 के स्पेशल एडिशन

Tue, 12 Apr 2016 12:28 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 12:28 PM IST
सार

  • यह खास पेशकश दरअसल कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट और हैचबैक ग्रैंड आई-10 के स्पेशल एडिशन होंगे।
  •  इनमें नए फीचर्स और नया स्टाइल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Hyundai to Launch Special Edition of Xcent and Grand i10

विस्तार

हुंडई को भारतीय कार बाजार में आए 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके का जश्न मनाने के लिए कंपनी अप्रैल और मई में दो खास पेशकश करने जा रही है। यह खास पेशकश दरअसल कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट और हैचबैक ग्रैंड आई-10 के स्पेशल एडिशन होंगे। एक्सेंट का स्पेशल एडिशन अप्रैल में ही आएगा और ग्रैंड आई-10 का स्पेशल एडिशन मई में लॉन्च होगा। इन्हें काफी प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन


हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वाई.के. कू ने यह जानकारी दी। कू के मुताबिक 'साल 2016 हमारे लिए काफी खास है। 20 साल की सफलता का जश्न मनाने के लिए हम एक्सेंट और ग्रैंड आई-10 के स्पेशल एडिशन ला रहे हैं। इनमें नए फीचर्स और नया स्टाइल देखने को मिलेगा।' वहीं नए प्रोडक्ट उतारने के सवाल पर कू ने कहा कि 'कंपनी योजना इस साल एलांट्रा के फेसलिफ्ट वर्जन को उतारने की है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कारों के स्पेशल एडिशनों की बात करें तो बाहर के मुकाबले केबिन में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें स्पोर्ट्स पैडल और खास फ्लोर मैट शामिल हो सकती हैं। इनके अलावा स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रिवर्स सेंसर और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स भी जुड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों कारों के टॉप वेरिएंट के बेस पर स्पेशल एडिशन तैयार किए जाएंगे।

 दोनों ही कारों के इंजन और गियर ट्रांसमिशन में बदलाव होने की उम्मीद कम ही है। इनमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.1 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन की ताकत 82 बीएचपी और टॉर्क 112 एनएम है, वहीं डीज़ल इंजन की ताकत 71 बीएचपी और टॉर्क 160 एनएम की है।  गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed