फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai Reveals Sketches of 'Already Spied i20 Active'; Indian Debut in March

मार्च में लॉन्च होगी हुडंई आई-20 एक्टिव, जानिए क्या है खास

Sat, 28 Feb 2015 12:32 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Reveals Sketches of 'Already Spied i20 Active'; Indian Debut in March

अपनी कारों की लाइनअप को बढ़ाने के लिए हुडंई इंडिया अपनी नई क्रॉसेवर आई-20 एक्टिव लाने पर विचार कर रही है जो लगभग SUV जैसी दिखती है।

विज्ञापन


इसके लॉन्च से पूर्व कार निर्माताओं ने नए मॉडल के स्कैच जारी किए हैं जिसमें इसका बॉडी लुक अग्रेसिव दिखाया गया है। कंपनी की 'फ्ल्यूडिक स्कल्प्चर' डिजाइन 2.0 पर बेस्ड आई-20 एक्टिव का ऑटो बाजार में सीधा मुकाबला फिएट अवेंचुरा, टोयटा इटिओस क्रॉस और फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो से होगा।
विज्ञापन


हुडंई आई-20 एक्टिव की डिजाइन जर्मनी में बने हुंडई मोटर्स के डिजाइन सेंटर में बनाई गई है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि देश में आई-20 एक्टिव का ऑफिशियल ग्लोबल डेब्यू इसी साल मार्च में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

Hyundai Reveals Sketches of 'Already Spied i20 Active'; Indian Debut in March

इसके अग्रेसिव लुक की बात करें तो फ्रंट और रियर में स्किड प्लेट और साइड में ब्लैक प्लास्टिक क्लेडिंग लगाई गई हैं, वहीं बी और सी पिलर ब्लैक कलर स्कीम के साथ हैं। साथ ही एलिट आई-20 के टेल लेम्प और नए डिजाइन वाले फोग लेम्प और रिवर्स गियर लाइट जैसे फंक्‍शन भी दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में प्रोजेक्टर हैडलेम्प, रूफ रेल्स, रूफ स्पोइलर, LED DRLs और 17 इंच के स्टाइलिश अलॉय शामिल हैं।

इंचन की बात करें तो इसका इंजन हुंडई की हैचबैक कार एलिट आई-20 जैसा ही होगा। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल सीरीज में आने की उम्मीद है। अगर इसे पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च किया गया तो इसमें 1.2 ड्यूल VTVT कापा पेट्रोल इंजन होगा जो 82बीएचपी पावर और 115एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं डीजल मॉडल में 1.4 U2 CRDi इंजन होगा जो 89बीएचपी पावर और 220एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed