फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   hyundai new car price will be lower than i20

कीमत में i20 से कम होगी हुंडइ की नई कार

Fri, 29 Mar 2013 05:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 29 Mar 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
hyundai new car price will be lower than i20

कार बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में कारों की नई रेंज उतारने पर विचार कर रही है। नई रेंज में कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमपीवी के साथ ही मौजूदा i10 और i20 के बीच एक हैचबैक कार होगी।

विज्ञापन


नई कारों के बारे में जानकारी देते हुए हुंडइ इंडिया के सीईओ और एमडी बो शिन शोउ ने बताया कि नई कारों को डीजल इंजन में उतारा जाएगा। हुंडइ ने हाल ही में डीजल इंजन तैयार करने के लिए भारी निवेश किया है।
विज्ञापन


एक समाचार पत्र से बात करते हुए शोउ ने कहा कि कोरियाई कंपनी हुंडइ मोटर्स की सहयोगी कंपनी हुंडइ मोटर इंडिया जल्द ही कारों की सीरीज के साथ ही छोटी एसयूवी कार को भी बाजार में उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोउ ने बताया कि पहले एसयूवी कार को लोगों के बीच उतारा जाएगा। एसयूवी को पेश करने के बाद एमपीवी सेग्मेंट की कार बाजार में आएगी। अन्य कार निर्माता कंपनियों के साथ ही हुंडइ भी नई कार से रेनो डस्टर को टक्कर देने का मन बना रही है।

इससे पहले मारुति 'अर्टिगा' को लांच कर चुकी है और जनरल मोटर्स भी इसी सेग्मेंट में शेवी इंजॉय को लांच करने की तैयारी कर रही है। इस बार यात्री कारों की लांचिंग में कंपनी विशेष तौर पर डीजल कारों का ध्यान रखेगी।

गत वर्ष हुंडइ की डीजल कारों की बिक्री में 28 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है। शोउ ने बताया कि हुंडइ ने डीजल इंजन के निर्माण के लिए 300 मिलियन डॉलर की लागत से प्लांट तैयार किया है। प्लांट की तीन लाख इंजन की उत्पादन क्षमता है।

उन्होंने बताया कि कंपनी का मौजूदा 1.1 लीटर इंजन से कम क्षमता का इंजन बनाने का प्लान नहीं है। हुंडइ की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की अभी टेस्टिंग चल रही है। एक और नई कार की कीमत i10 और i20 के बीच में होगी।

कंपनी के सीईओ ने बताया कि यह अपने आप में नए सेग्मेंट की कार होगी और इसका पिकअप व परफारमेंस i10 से भी बेहतर होगा। एक सवाल के जवाब में शोउ ने बताया कि कंपनी की इंट्री लेवल सेग्मेंट कार इऑन ही होगी।


इऑन से कम कीमत की कार के बारे में पूछने पर शोउ ने कहा कि हुंडइ की इंट्री लेवल कार इऑन ही होगी। इससे कम कीमत की कार उतारने का कंपनी का कोई इरादा नहीं है। अपनी नई हैचबैक कार से हुंडइ मारुति स्विफ्ट को टक्कर देने का मूड बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed