फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai Elite i20 Launched in India at Rs 4.89 lakh

आ गई हुंडई की पेट्रोल और डीजल इंजन कार 'एलीट आई20'

Tue, 12 Aug 2014 02:15 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Elite i20 Launched in India at Rs 4.89 lakh

कोरियन ऑटो कंपनी हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार आई20 के नए वर्जन हुंडई एलीट आई20 को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपए और डीजल वैरियंट की शुरुआती कीमत 6.1 लाख रुपए तय की है।

विज्ञापन


नई एलीट आई-20 फ्लूइडिक स्कलप्चर 2.0, पिछले मॉडल के अपग्रेड डिजाइन पर आधारित है। कंपनी ने इस कार को नए एक्सटीरियर प्रोफाइल और पूरी तरह से नए इंटीरियर डिजाइन के साथ पेश किया है।

विज्ञापन

इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

Hyundai Elite i20 Launched in India at Rs 4.89 lakh

हुंडई एलीट कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है जो 81बीएचपी पावर और 115एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल वर्जन 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन पर उपलब्ध है।


फ्यूल इफिशियंसी के लिए कंपनी ने हुंडई एलीट आई20 डीजल वैरियंट 1.4 लीटर यू2 डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो पहले की तरह 88.8बीएचपी पावर और 220एनएम टार्क जनरेट करता है। डीजल एलीट आई20 में 6 स्पीड मैन्युल ट्रांसमिशन दिया गया है।

हुंडई एलीट आई20 के फीचर्स

Hyundai Elite i20 Launched in India at Rs 4.89 lakh

हुंडई ने एलीट आई20 पेट्रोल और डीजल कार के चार मॉडल पेश किया हैं। कंपनी ने एरा, मैग्‍ना, स्पोटर्ज और एस्टा को बाजार में उतारा है।

एलीट आई20 एरा- ये कंपनी का बेस मॉडल है। इसमें आपको सेंट्रल लॉक सिस्टम, इंजन इंमोबिलाइजर, डे एंड नाइट रियर मिम‌र और फ्रंट पावर विंडोज जैसे फीचर्स मिलेंगे।

एलीट आई20 मैग्‍ना-
कंपनी ने हुंडई एलीट आई20 मैग्ना को मिड मॉडल के तौर पर उतारा है। इसमें कंपनी ने सभी बेसिक फीचर्स शामिल किए हैं, इसके अलावा इस मॉडल में आपको फोल्डेबल की, बॉडी कलर डोर हैंडल, सनग्लास होल्डर, एयूएक्स और यूएसबी सपोर्ट के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 1जीबी इंटरनल मैमोरी, फ्रंट एंड रियर स्पीकर्स, ऑडी कंट्रोल सहित स्टेरिंग, रियर पावर विंडोज और रियर एसी विंडोज जैसे फीचर्स मिलेंगे।

एलीट आई20 स्पोटर्ज- ये मॉडल मैग्‍ना और एस्टा के बीच का मॉडल है। इसमें मैग्‍ना मॉडल के सभी फीचर्स मिलेंगे, इसके अलावा इसमें आपको एबीएस, ऑटो डोर लॉक, लेदर गियर नॉब और स्टेरिंग, ऑटो अप एंड डाउन और एडजस्टेबल स्‍‌टेरिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

एलीट आई20 एस्टा- ये कंपनी का टॉप मॉडल है जिसमें आपको सुरक्षा, स‌ुविधा और मनोरंजन के सभी फीचर्स मिलेंगे। आई-20 एलीट का मुकाबला मारुति सुजुकी, फॉक्सवैगन पोलो और स्विफ्ट जैसी कारों से होगा। इन गाड़ियों की कीमत भी चार लाख से लेकर 8 लाख तक है।

विज्ञापन

सभी वैरियंट्स की कीमत

Hyundai Elite i20 Launched in India at Rs 4.89 lakh

हुंडई एलीट आई20 पेट्रोल वैरियंट्स
एरा- 4.89 लाख रुपए
मैग्‍ना- 5.42 लाख रुपए
स्पोटर्ज- 4.94 लाख रुपए
एस्टा- 6.47 लाख रुपए

हुंडई एलीट आई20 डीजल
एरा- 6.10 लाख रुपए
मैग्‍ना- 6.62 लाख रुपए
स्पोटर्ज- 7.13 लाख रुपए
एस्टा- 7.67 लाख रुपए

हुंडई ‌डीलर्स ने एलीट आई20 की 25 हजार रुपए में बुकिंग शुरू कर दी है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी अपने आई20 मॉडल की बिक्री भी जारी रखेगी जैसा कि कंपनी ने ऐसा ही आई10 और आई10 ग्रैंड के साथ किया था। लेकिन अब तय हो चुका है कि कंपनी एलीट आई20 के बाद पुराने मॉडल की बिक्री नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed