{"_id":"265abf78-6e8b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"hyundai-cars-expensive-up-to-21000","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंडइ की कारें 21,000 रुपए तक महंगी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
हुंडइ की कारें 21,000 रुपए तक महंगी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडइ इंडिया ने अपनी सभी कारों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ती उत्पादन लागत एवं मुद्रा की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से निपटने के लिए कंपनी ने दाम बढ़ाए हैं। कंपनी के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्पादन लागत बढ़ने और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से निपटने के लिए कीमतों में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
कंपनी देश में हैचबैक इऑन से लेकर लग्जरी एसयूवी सांता फे की बिक्री करती है। हुंडइ ने इऑन की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की है, तो सांता फे में 20,878 रुपये की। मूल्यवृद्धि से पहले दिल्ली में इऑन के दाम (एक्सशोरुम) 2.77 लाख रुपये से 3.83 लाख रुपये के बीच थे, वहीं सांता फे की कीमत 22.61 लाख रुपये से 25.63 लाख रुपये के बीच थी।
विज्ञापन
कंपनी ने पसंदीदा सेंट्रो की कीमत में 4,201, i10 के दामों में 5,000, i20 (पेट्रोल) के मूल्य में 8,658 और i20 (डीजल) की कीमतों में 5,708 रुपये का इजाफा किया है। दामों में बढोतरी का असार हुंडइ की हाइ रेंज कार वरना, एलंट्रा, सोनाटा और सांता फे पर भी पड़ा है। गौरतलब है कि गत माह मारुति ने भी अपनी कारों की कीमतों में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया था।
विज्ञापन