{"_id":"c8376ba8bf9629b48fdd3c1a16ad8e3e","slug":"hyundai-announces-price-hike-effective-oct-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर से मंहगी होंगी हुंडई की कारें ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
एक अक्टूबर से मंहगी होंगी हुंडई की कारें
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिव ऑफर से पहले कार कंपनी ने अपने-अपने कार वैरिंयट की कीमत में इजाफा करना का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
टोयोटा के बाद हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी कारों की कीमत में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी।
1 अक्टूबर से हुंडई की कारों पर नई कीमत लागू हो जाएंगी। हालांकि, उसने कुछ दिन पहले पेश कार ग्रैंड आई-10 की कीमत में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) राकेश श्रीवास्तव का कहना है, "हम 1 अक्टूबर से सभी मॉडल
के दाम में 4,000 से लेकर 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेंगे। हालांकि, हाल में पेश की गयी हुंडई ग्रैंड के दाम में
इजाफा नहीं किया जाएगा।"
कंपनी देश में छोटी कार ईऑन से लेकर हाई एंड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सैंटा फे तक बेच रही है। जहां ईऑन की कीमत 2.85 लाख से 3.91 लाख रुपए के बीच है, वहीं सैंटा फे का दाम 23.40-26.49 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
विज्ञापन
इससे टोयोटो किर्लोस्कर मोटर ने मंगलवार को सभी मॉडल की कीमतों में 24,000 रुपए तक की बढ़ोतरी का एलान
किया था।