फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai aims for 60 lakh production by this year

इस साल देश में 60 लाख कारें बनाएगी हुंडई

Fri, 03 Apr 2015 11:26 AM IST
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Apr 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
Hyundai aims for 60 lakh production by this year

अमर उजाला के संवाददाता शिशिर चौरसिया ने हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) राकेश श्रीवास्तव से विस्तृत बातचीत की है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद मेक इन इंडिया पर काफी ही जोर है। एचएमआईएल इस दिशा में क्या योगदान कर रही है?


एचएमआईएल तो पहले से ही मेक इन इंडिया के सपने को साकार कर रही है। पिछले 16 साल से हम कारों का निर्यात कर रहे हैं जिनमें से 10 साल के से तो हम भारत से कार निर्यात करने वाले नंबर वन एक्सपोर्टर रहे हैं। आप भारत में हमारा सफर देखिए तो हमने यहां 1997 में कदम रखा और महज 18 महीने में अपनी फैक्ट्री लगा ली।
विज्ञापन


उसके बाद हमने उत्पादन, विपणन, निर्यात सब ओर ध्यान देना शुरू किया। इस समय हमारे पास 18 साल का अनुभव है और 16 साल पहले भारत से कारों का निर्यात शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सस्टेंड ग्रोथ में विश्वास रखते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह साल भी ठीक ठाक रहेगा। अभी देखें तो हम चेन्नई प्लांट से अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया और एशिया प्रशांत के देशों समेत करीब 85 देशों में कारों का निर्यात कर रहे हैं।


वर्ष 2015 को किस तरह से देखते हैं?

यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान हमने 60 लाख कारें बनाने का लक्ष्य तय किया है। इनमें से करीब 40 लाख कारें घरेलू बाजार में बेची जाएंगी, जबकि 20 लाख कारों का निर्यात होगा। कुल मिला कर देखें तो हमने चालू कैलेंडर वर्ष के लिए 13 फीसदी विकास का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed