फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   how to maintain your cars in monsoon

मॉनसून में कैसे रखें अपनी गाड़ियों का ख्याल, जानिए कुछ टिप्स

Sat, 25 Jun 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
how to maintain your cars in monsoon
बारिश से बचाएं अपनी कार को - फोटो : getty
मॉनसून जल्द ही आने वाला है। इसके आते ही आपको गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन बारिश के मौसम में कुछ परेशानियां भी बढ़ेंगी। सबसे बड़ी परेशानी होती है बारिश में अपनी गाड़ी से ऑफिस जाना। इस बरसात में आपको अपने साथ-साथ अपनी गाड़ी का भी ख्याल रखना होगा। आप की तरह ही आपकी गाड़ी को भी बारिश के मौसम में खास केयर की जरूरत होती है। साथ ही बारिश के दिनों में ड्राइविंग के दौरान भी खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। आइए हम आपको बताते हैं मानसून के दौरान गाड़ियों को सुरक्षित रखने के कुछ खास टिप्स।
विज्ञापन

गाड़ियों के बॉडी पार्टस की सुरक्षा जरूरी

how to maintain your cars in monsoon
पानी से भरी सड़क पर दौड़ती कार - फोटो : getty
बारिश के मौसम में आपके कार के टायर्स हमेशा अच्छे कंडीशन में होने चाहिए। टायर पर इस समय बहुत बुरा असर पड़ता है। कार के टायर्स के कंडीशन पर नजर रखने के लिए आप अपनी कार में टायर थ्रेड डेफ्थ गॉज रख सकते हैं। बारिश के दिनों में गाड़ी के ब्रेक, वाइपर ब्लेड और वाश पाइप सिस्टम को चेक करते रहें। साथ ही गाड़ी में खराब हो चुके पुर्ज़ों को भी जल्द से जल्द बदल दें।

मॉनसून में बार-बार मेकैनिक से चेचिस में बने पानी निकलने वाली जगह को चेक कराएं ताकि बारिश के मौसम में गाड़ी की चेचिस के अंदर पानी इकट्ठा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भीगने के बाद गाड़ियों की करें सफाई

how to maintain your cars in monsoon
गहरे पानी में डूबती कार - फोटो : getty
बारिश से भीगी हुई सड़कों पर ज्यादा लाइट की जरूरत होती है। ऐसे में अपनी कार के हेड लाइट को सही रखें। अगर बहुत ज्यादा जरूरत हो तो गाड़ी में एक्सट्रा लाइट लगवाएं। इस मौसम में उमस काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अपनी कार को ढक कर ना रखें, इससे गाड़ी में रस्ट लगने का खतरा होता है। कार को हमेशा थोड़ी खुली जगह में ही पार्क करें। उमस से आपकी कार को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में डीजल और जले हुए मोबिल को मिलाकर गाड़ी की बॉडी के निचले हिस्से, इंजन के आसपास और लीफ स्प्रिंग पर लगा सकते हैं। ये गाड़ी को रस्ट से बचाता है।

समय पर आप अपनी कार पर वैक्स पॉलिश भी लगाते रहें।  रस्ट लगने पर रस्ट रिमूवल पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पाउडर किसी भी कार सर्विस एंड एसेसरिज की दुकान पर आसानी से उपलब्ध होता है। बारिश में ड्राइव करने के बाद गाड़ी को अच्छी तरह से पानी से धोएं। गाड़ी की वाशिंग, मेंटेनेंस और ऑयल स्प्रे की सुविधा कई पेट्रोल पंप पर भी उपलब्ध होती है। 
 
विज्ञापन

बारिश में ड्राइविंग टिप्स

how to maintain your cars in monsoon
बारिश में सड़क पर भागती गाड़ी - फोटो : getty
अपनी कार को उन रास्तों पर ले जानें से बचें जिस पर जलजमाव हुआ हो। अगर किसी कारण आपको कार ऐसे रास्तों पर ले जानी पड़े तो पानी में गाड़ी को कभी भी तेज ना चलाएं। कार की स्पीड बिल्कुल धीमी होनी चाहिए। अगर पानी में घुसने के बाद आपकी कार बंद होती है तो संभव है कि टेल पाइप से पानी घुसकर आपकी कार की इंजन तक पहुंच जाए। इससे आपकी कार के इंजन को नुकसान पहुंच सकता है।अगर पानी में घुसने के बाद आपकी कार बंद हो जाती है तो उसे भूलकर भी दोबारा स्टार्ट ना करें। ऐसा करना आपकी कार के इंजन को लॉक कर सकता है। ऐसी स्थिति में गाड़ी को धक्का देकर पानी से बाहर निकालें और फिर स्टार्ट करें।

बारिश में गाड़ी चलाते वक्त कभी भी सड़क के किनारों पर ना जाएं। बारिश के मौसम में सड़कों पर फिसलन होती है और अगर आप अपनी कार को लेकर सड़क के किनारों पर उतरते हैं तो गाड़ी के फिसलने का डर बना रहता है। मॉनसून में अपनी कार में एक रस्सी और एक बेलचा जरूर रखें ताकि जब आपकी कार कहीं गीली मिट्टी या पानी में फंस जाए तो रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला जा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed