फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Honda unveils the next-generation City diesel in India

पहली बार भारत में होंडा ने पेश की अपनी लोकप्रिय कार

Tue, 26 Nov 2013 12:38 PM IST
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
Honda unveils the next-generation City diesel in India

जापानी कार कंपनी होंडा ने सबसे लोकप्रिय सेडान कार होंडा सिटी का नया ग्लोबल वर्जन पेश किया है।

विज्ञापन


कंपनी ने अपनी सेडान कार होंडा सिटी का नया वर्जन नई दिल्ली में पेश किया है। ऐसा पहली बार है जब कंपनी ने सिटी को थाईलैंड के बजाय भारत में पेश किया है।

कंपनी ने नई सिटी के लिए एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर थी। सिटी के डीजल मॉडल की एडवांस बुकिंग राशि 50,000 हजार रुपए रखी गई है।

स्मार्टफोन क्रांति के बाद जल्द ही आ रही हैं स्मार्ट कारें


होंडा सिटी का पहला अवतार भारत में 1998 में पेश किया गया था तब से ये कंपनी का सबसे ज्याद बिकने वाला मॉडल है।

होंडा सिटी का यह नया अवतार पेट्रोल तथा डीजल दोनों मॉडल में पेश किया गया है। भारतीय बाजार में एंट्री लेवल सेडान कार अमेज के बाद सिटी सेडान होंडा की यह दूसरी कार है जो डीजल इंजन के साथ आ रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसमें बॉडी डिजाइन और डीजल इंजन सहित कई सारे नए फीचर्स शामिल किए हैं जो पहले वाले मॉडल से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक हैं।

नई कार, माइलेज 35 किमी प्रति लीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सिटी के डीजल मॉडल में 1.5 लीटर आईडीटीईसी टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो शानदार पॉवर और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। जबकि पेट्रोल मॉडल में इंजन संबंधी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।  

नई होंडा सिटी अगले साल जनवरी माह से बाजार में मिलना शुरू होगी। कंपनी चार अन्य प्रोडक्स भी आने वाले दो साल में पेश करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed